पन्ना में है 300 साल पुराना शिवलिंग, इसका रोज होता है बाबा महाकाल जैसा शृंगार
पन्ना राजघराने द्वारा बनवाये गये महेंद्र भवन में मौजूद है एक खास शिवलिंग, इसका रोजाना उज्जैन के महाकाल मंदिर की तरह होता है श्रृंगार.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 11, 2026 at 11:10 AM IST
पन्ना: पन्ना राजघराने द्वारा निर्मित महेंद्र भवन परिसर में के प्राचीन शिवलिंग स्थित है जिसका प्रतिदिन महाकाल मंदिर जैसा श्रृंगार किया जाता है और रात को 9:30 बजे यहां शयन आरती भी होती है. पन्ना को मंदिरों की नगरी कहा जाता है यहां पर कई ऐसे मंदिर स्थापित हैं जिनकी स्थापना 400 से 500 वर्ष पूर्व हुई है. यहां के मंदिरों की स्थापना पन्ना राजवंश परिवार द्वारा कराई गई है.
महाकाल मंदिर के जैसा श्रृंगार होता है
ऐसा ही एक मंदिर यहां पर स्थापित है जहां पर प्राचीन शिवलिंग स्थापित है, जिसकी स्थापना पन्ना राजवंश परिवार ने कराई थी. यह शिवलिंग नगर के बीचो-बीच स्थित महेंद्र भवन महल में स्थित है. इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग का प्रतिदिन महाकाल मंदिर के जैसा श्रृंगार होता है और रात 9:30 बजे भव्य शयन आरती होती है.
रात 9:30 बजे भगवान की होती है शयन आरती
राजकुमार गुप्ता मंदिर के पुजारी बताते हैं कि वह 5 वर्षों से मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं और प्रतिदिन उज्जैन के महाकाल मंदिर जैसा इस मंदिर का भी श्रृंगार किया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि जैसे प्रभु की इच्छा होती है वैसे उनका श्रृंगार किया जाता है. काल भैरव के रूप में, गणेश जी के रूप में, रूद्र रूप में, शांत रूप में एवं अनेकों रूपों में होता है. प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रृंगार होना शुरू हो जाता है और 9:30 बजे भगवान की शयन आरती होती है.
300 वर्ष पुराना शिवलिंग
यहां पर जो स्थापित शिवलिंग है वह 300 वर्ष पुराना है जो राजाओं द्वारा स्थापित करवाया गया था. यह शिवलिंग काफी दिव्या एवं अलौकिक है. इस शिवलिंग में छोटे-छोटे 1008 शिवलिंग बने हुए हैं जो एक पत्थर में बने हुए हैं. इस शिवलिंग में दो नाम बने हुए हैं जो साक्षात जीवित नाग जैसे प्रतीत होते हैं. इस शिवलिंग के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और सच्चे मन से मनोकामना मांगते हैं.

ये भी पढ़ें:
- पीएम मोदी ने किया था पन्ना के अजयगढ़ किले का जिक्र, 6 करोड़ के बजट के बावजूद नहीं बनी सड़क
- पन्ना का मशहूर सिलबट्टा शिवलिंग! तिल तिल कर बढ़ा और बना रहस्यमयी तपोभूमि
महेंद्र भवन बन रहा है हेरिटेज होटल
2017 के पहले महेंद्र भवन में कलेक्ट्रेट भवन एवं न्यायालय भवन संचालित होता था. नया भवन बन जाने के कारण वहां पर सभी ऑफिस शिफ्ट हो गए हैं और यह बिल्डिंग खाली हो गई थी. प्रशासन द्वारा इसको राजस्थान हेरीटेज होटल को 90 साल की लीज पर दे दिया गया है और अब राजस्थान होटल वाले इस बिल्डिंग में हेरिटेज होटल बना रहे हैं जहां पर काम चालू है. कुछ दिन बाद यहां पर राजा महाराजा जहां रहते थे वहां पर पर्यटक इस महल के दीदार करेंगे और रॉयल लाइफ का आनंद उठाएंगे.

