ETV Bharat / state

मोहन भागवत के दौरे से पहले भूपेश बघेल का आरएसएस और बीजेपी पर तंज, पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर फिर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का गंभीर आरोप लगाया.

PANDIT DHIRENDRA KRISHNA SHASTRI
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 31, 2025 at 7:36 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया. भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा है कि ''पंडित धीरेन्द्र शास्त्री न तो भागवताचार्य हैं, न ही भागवत कथा कहते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में सैकड़ों ब्राह्मण देवता हैं, जो गांव-गांव जाकर भागवत कथा कहते हैं, भक्ति और ज्ञान की बात करते हैं, लोगों को ईश्वर से जोड़ते हैं. लेकिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग टोटका कर रहे हैं, पर्ची निकाल रहे हैं और पर्ची से इलाज करने का दावा कर रहे हैं.''

''पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पैसे के लिए आ रहे छत्तीसगढ़''

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, ''अगर पर्ची से इलाज हो जाता तो कैंसर अस्पताल खोलने की ज़रूरत ही क्या थी? भूपेश बघेल ने कहा कि पर्ची से इलाज का दावा करने वाले लोग समाज में अंधविश्वास फैला रहे हैं, लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं.''

बाबा की हवाई यात्रा पर उठाए सवाल

भूपेश बघेल ने कहा कि सतना हवाई पट्टी पर हवाई जहाज सिर्फ फ्यूल भरने के लिए उतरा था. उस जहाज में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सवार थे. बघेल ने कहा कि ''आप समझ सकते हैं कि कैसे जनता के पैसे के दुरुपयोग किया जा रहा है. जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा इन कामों में लुटाया जा रहा है. सरकारी पैसों का गलत इस्तेमाल हो रहा है जिसे रोकने की जरुरत है''.

टोटका और पर्ची से फैला रहे अंधविश्वास (ETV Bharat)

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा को चुनौती

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को सीधे चुनौती देते हुए कहा, ''हिम्मत है तो छत्तीसगढ़ से दान और पैसा लेना बंद करें, जनता का झूठा इलाज टोटके की पर्ची से करना बंद करें''. भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि ''ये लोग छत्तीसगढ़ सिर्फ पैसे के लिए आ रहे हैं''. भूपेश बघेल ने शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पर भी तीखा हमला करते हुए कहा, ''अमित शाह को शिव का अवतार बताना आस्था नहीं, बल्कि सीधा राजनीतिक प्रचार है.''

PANDIT DHIRENDRA KRISHNA SHASTRI
टोटका और पर्ची से फैला रहे अंधविश्वास (ETV Bharat)

'' बीजेपी और आरएसएस के लोग कर रहे नफरत फैलाने का काम ''

देश में बढ़ती हिंसक और मॉब लिंचिंग की घटनाओं के लिए भूपेश बघेल ने बीजेपी और आरएसएस के लोगों को जिम्मेदार ठहराया. भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग लोगों के मन में नफरत भर रहे हैं, जिससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होता है, वहां भाजपा और आरएसएस के लोग ‘बांग्लादेशी’ जैसी गलत पहचान के जरिए लोगों के मन में नफरत बो रहे हैं.

PANDIT DHIRENDRA KRISHNA SHASTRI
भूपेश बघेल (ETV Bharat)

भूपेश बघेल ने इसे देश में बढ़ते सांप्रदायिक और जातिगत तनाव की मुख्य वजह भी बीजेपी और आरएसएस को बताया. बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति को बांग्लादेशी समझ कर उसकी हत्या कर दी गई. घटना सीधे-सीधे आरएसएस के प्रभाव और नफरत फैलाने वाले राजनीतिक संदेशों का परिणाम है. पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, यदि देश में इस तरह की नफरत फैलाने वाली राजनीति जारी रही, तो ऐसे ही दुर्भाग्यपूर्ण और भयानक हादसे लगातार होते रहेंगे.

बघेल ने सरकार और राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में कड़े कदम उठाए जाएं और लोगों के बीच भाईचारा और शांति बनाए रखने के प्रयास तेज किए जाएं.

साल के अंतिम दिन साय कैबिनेट की बैठक, ‘ईयर एंडर’ से जुड़े फैसलों पर रहेगी सबकी नजर

भूपेश बघेल रावण का दूसरा रूप: महंत राजू दास, हनुमानगढ़ी अयोध्या

छत्तीसगढ़ में ईडी का बड़ा खुलासा, 2883 करोड़ का शराब महाघोटाला, सत्ता और सिस्टम की मिलीभगत उजागर