ETV Bharat / state

पंचकूला में स्वदेशी मेले की शुरुआत, मनोरंजन और संस्कृति के साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगा मेला

पंचकूला एसडीएम ने आज से शुरू होने वाले स्वदेशी मेले में तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए.

पंचकूला में स्वदेशी मेले की शुरुआत
पंचकूला में स्वदेशी मेला आयोजन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 19, 2025 at 9:54 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आज यानी 19 दिसंबर से भव्य स्वदेशी मेले की शुरुआत हो रही है. मेले में स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे. मेले के आयोजन की शुरुआत से पहले पंचकूला के एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने परेड ग्राउंड का दौरा कर मेले की तैयारियां का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और व्यवस्था की समीक्षा की.

एसडीएम ने दिए निर्देश: SDM चंद्रकांत कटारिया ने मेले में लगाए जा रहे स्टॉल, बिजली-पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा यातायात व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाए.

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर: निरीक्षक के दौरान एसडीएम ने मेले में लगने वाली स्टॉलों पर विशेष ध्यान दिया और वहां बिकने वाले उत्पादों की जानकारी ली. उन्होंने मेला आयोजकों से चर्चा करते हुए यह भी जाना कि मेले में कौन-कौन से स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे. स्वदेशी हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय कारीगरों के सामान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया. एसडीएम ने मेला आयोजकों को निर्देश दिए कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके. साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

पार्किंग और आपातकालीन सेवाएं: एसडीएम ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि "मेले के दौरान पेयजल, शौचालय, पार्किंग और आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहे. यह मेला न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति और उत्पादों को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा".

आकर्षण का केंद्र रहेगा मेला: निरीक्षण के अंत में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के समन्वय से मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शहरवासियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बनेगा.

ये भी पढ़ें: करोड़ों रुपये की लागत से बना डोहका हरिया खेल स्टेडियम, सर्टिफिकेट के लिए मेडल जीतने के बाद पास करना होगा डोप टेस्ट

ये भी पढ़ें: 19 दिसंबर को रामोजी फिल्म सिटी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्टेट PSC अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन