ETV Bharat / state

पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, चिप बनाने वाली कंपनी को बड़ा नुकसान

अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग की चपेट में आने से चिप बनाने वाली कंपनी को व्यापक नुकसान हुआ है.

Massive fire in Alipur Industrial Area
अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : September 2, 2026 at 6:19 PM IST

|

Updated : September 2, 2026 at 6:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: जिला के बरवाला में अलीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई. इस दौरान मौके पर केमिकल से जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगने की सूचना पर पुलिस समेत दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने वाटर कैनन और फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन आग के विकराल रूप लेने के चलते पंचकूला और चंडीगढ़ समेत डेराबस्सी और नारायणगढ़ के स्टेशनों से भी फायरब्रिगेड की गाड़ियों कई गाड़ियों को बुलाया गया.

प्लॉट नंबर 1-2 में लगी आग: आग लगने की यह घटना इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर 1 व 2 स्थित प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) की चिप बनाने वाली कंपनी (आइसीएल) के प्लांट नंबर 1 और 2 में लगी. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में फैक्ट्री मालिक रजनीश गर्ग को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है, क्योंकि प्लॉट में रखा सामान और मशीनरी जलकर राख हो गई है. प्लॉट में केमिकल से जुड़े पदार्थ मौजूद होने से स्थिति अधिक संकट वाली बनने की जानकारी सामने आई. इससे आग लगने के दौरान केमिकल धमाके से आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, दमकल कर्मी फायर टेंडर की मदद से लगातार आग बुझाने में जुटे रहे.

बरवाला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग (ETV Bharat)

मौके पर पहुंचे एसडीएम: आग के विकराल रूप लेने की सूचना पर एसडीएम मन्नत राणा भी मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि आग पर करीब 90 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है. उन्होंने कहा कि "आग अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाएगा. इस हादसे में फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. लेकिन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही फैक्ट्री के अंदर हुए नुकसान का आकलन किया जा सकेगा."

प्लॉट को खाली करवाया गया: इससे पहले आग लगने के दौरान प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें लगातार मौके पर राहत कार्य में जुटी रही. उक्त प्लाट और उसके आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह खाली करवा लिया गया और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई. फिलहाल कंपनी के कारोबारी और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आग लगने के कारणों का पता लग सके. वहीं, कंपनी में पीसीबी चिप का निर्माण होने के चलते वहां महंगी मशीनें और कच्चा माल मौजूद था.

ये भी पढ़ें-पानीपत के एक बाथमेट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनरी और तैयार माल स्वाहा
Last Updated : September 2, 2026 at 6:34 PM IST