पोलिंग बूथ पर मशीन का बटन था चिपका, नियमों का उल्लंघन होते देख विधायक का हंगामा
पलारी नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस विधायक ने प्रशासन पर बीजेपी का सपोर्ट करने का आरोप लगाया.उनके मुताबिक मतदान में त्रुटि देखी जा रही है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 1, 2026 at 1:50 PM IST
बालोद : पलारी नगर पंचायत के मतदान के दौरान बीत क्रमांक 12 में बीजेपी और कांग्रेस के लोग आपस में भिड़ गए. दरअसल मतदान केंद्रों में लापरवाही को लेकर विधायक संगीता सिन्हा ने मतदान केंद्र पहुंचकर लापरवाही गिनाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं कुछ गाड़ियां 100 मीटर दायरे का उल्लंघन करते हुए कुछ गाड़ियां मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर तक ले जा रहे थे, इसके बाद सभी को बाहर निकलने की सलाह दी गई. जहां बीजेपी विधायक को बाहर निकालने की मांग लेकर हल्ला करने लगे तो विधायक संगीता सिन्हा ने अकेले मोर्चा संभालते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराया, मौके पर देर से पहुंचे. अपर कलेक्टर SDM और डीएसपी ने सभी को बाहर निकाला और व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही.
एक जगह दबा पड़ा था बटन
विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई तरह की लापरवाही देखने को मिल रही है. हम बूथ क्रमांक 2 में थे. वहां पर एक बटन चिपका हुआ मिला जो कि पहले से दबा हुआ है .
यहां पर प्रशासन के लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. आप देख सकते हैं कि कैसे यहां पर व्यवस्था है जिसको लेकर मैं अधिकारियों को अवगत करा रही हूं पर वह शायद दबाव में काम कर रहे हैं- संगीता सिन्हा,कांग्रेस विधायक
विधायक के विरोध से जाग प्रशासन
विधायक के विरोध के बाद आज प्रशासन जागा हुआ नजर आया सभी को बाहर निकाला गया. वहीं बीजेपी नेता भी एक दूसरे को देखकर विधायक को भी बाहर निकालने की जिद करते रहे जहां विधायक ने प्रोटोकॉल दिखाने की बात कही, आपको बता दें कि बालोद जिले के पलारी नगर पंचायत में पहली बार मतदान हो रहा है. यहां 15 वार्ड पार्षद सहित एक अध्यक्ष पद का किया जाना है. 3766 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिनमें 1912 महिला मतदाता और 1854 पुरुष मतदाता शामिल हैं.
पहली बार हो रहे चुनाव में हुई त्रुटि
अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि पहली बार चुनाव हो रहा है शायद इस कारण 300 मीटर का दायरा पहचाने में लोगों को गलती हुई है. सभी को बाहर निकाला जा रहा है सुचारू मतदान हो रहा है.
गौरेला पेंड्रा मरवाही पंचायत उपचुनाव 2026: मतदाताओं में उत्साह, पंच-सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग
भैरमगढ़ में 40 मिनट के तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ उखड़े, बिजली व्यवस्था ठप

