ETV Bharat / state

अपराधी प्रिंस खान पलामू में बनाना चाहता है ठिकाना, कुवैत में बैठा पलामू का युवक कर रहा मदद!

गैंगस्टर प्रिंस खान को लेकर पलामू पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है.

Palamu young man residing in Kuwait helping criminal Prince Khan
अपराधी प्रिंस खान (पुरानी तस्वीर) (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 5, 2026 at 4:50 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 5:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः झारखंड का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पलामू के इलाके में अपना ठिकाना बनाना चाहता है. प्रिंस खान पलामू के युवकों को अपने से जोड़ने की कोशिश कर रहा है.

दरअसल, पलामू में पहली बार प्रिंस खान ने एक सोना कारोबारी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी की मांगी थी. रंगदारी के लिए प्रिंस खान सोना कारोबारी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग करवाने वाला था लेकिन पुलिस की कार्रवाई में शूटर पकड़े गए.

प्रिंस खान ने सबसे पहले दो युवकों को फायरिंग करवाने के लिए गैंग से जोड़ा था, पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद प्रिंस खान ने एक और युवक को फायरिंग करने के लिए पैसे दिए थे. उस युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रिंस खान पहली बार पलामू के इलाके में अपनी गतिविधि को दर्ज करवाया है. वह अपने गैंग से अन्य युवकों को जोड़ना चाह रहा है.

पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. स्थानीय युवाओं को कोई यह सोचने की जरूरत है कि विदेश में बैठा अपराधी स्थानीय युवकों को किस तरह इस्तेमाल कर रहा है. स्थानीय लोगों को भी पूरे मामले में संवेदनशील होने की जरूरत है की कोई उनका कोई इस्तेमाल नहीं करें. पुलिस ने पूरे मामले में कई लोगों को रडार पर लिया है और सोशल मीडिया पर भी निगरानी को बढ़ाया है. पुलिस पूरे मामले में अलर्ट पर भी है. -रीष्मा रमेशन, एसपी, पलामू.

कुवैत में बैठा पलामू का युवक प्रिंस खान की कर रहा मदद!

पलामू में प्रिंस खान की मदद कुवैत में बैठा एक युवक कर रहा है. पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला का रहने आतिफ खान पर कुवैत में बैठकर प्रिंस खान की मदद करने के आरोप लगे हैं. पूरे मामले में पलामू में मामला भी दर्ज हुआ है और पुलिस पूरे मामले में आगे की अनुसंधान कर रही है. पलामू में प्रिंस खान के अब तक सभी प्रयास को पुलिस ने विफल किया है.

सोशल मीडिया से युवकों से संपर्क कर रहा प्रिंस खान

प्रिंस खान सोशल मीडिया के माध्यम से पलामू के युवकों से संपर्क कर रहा है. हालिया पलामू में पकड़े गए सभी युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्रिंस खान से जुड़े थे. प्रिंस खान के सोशल मीडिया अकाउंट एवं उसके वायरल वीडियो में मौजूद मोबाइल नंबर एवं आईडी ने युवक जुड़ रहे हैं. कुछ युवक प्रिंस खान से जुड़े वीडियो एवं फोटो को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं एवं खुद का नाम बदल रहे हैं.

इसे भी पढे़ं- गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर पलामू में गिरफ्तार, सोना कारोबारी पर फायरिंग का था प्लान, विदेश में रची गई थी साजिश

इसे भी पढे़ं- प्रिंस खान के दो शूटर पलामू से गिरफ्तार, सोना कारोबारी से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

इसे भी पढे़ं- चतरा के क्रशर व्यवसायी को मिली जान से मारने की धमकी, दो करोड़ की मांगी रंगदारी

Last Updated : January 5, 2026 at 5:22 PM IST