ETV Bharat / state

पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिला में कितने हथियार के लाइसेंस? पीटीआर ने मांगी जानकारी

पलामू टाइगर रिजर्व ने आसपास के जिलों में हथियार के लाइसेंस की जानकारी मांगी है.

Palamu Tiger Reserve sought information regarding arms licenses in surrounding districts
पलामू टाइगर रिजर्व (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 21, 2026 at 4:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला, गढ़वा, लातेहार, गुमला और लोहरदगा में कितने हथियार के लाइसेंस हैं और कौन-कौन लोगों को यह लाइसेंस जारी किए गए है? इसकी जानकारी पलामू टाइगर रिजर्व ने सभी जिलों से मांगी है.

जिसमें अभी तक लातेहार जिला की तरफ से पलामू टाइगर रिजर्व को जानकारी उपलब्ध करवाई गई है कि पीटीआर के इलाके में 10 हथियार के लाइसेंस मौजूद है. जबकि बाकी के जिलों ने जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है.

दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व वन्य जीव के संरक्षण को लेकर कई कदम उठा रही है. हथियार के लाइसेंस को लेकर भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. पलामू टाइगर रिजर्व से सटे हुए 10 किलोमीटर के दायरे में हथियार के लाइसेंस के लिए पीटीआर के उपनिदेशक, निदेशक स्तर के अधिकारियों की सहमति जरूरी है.

पलामू टाइगर रिजर्व की तरफ से सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखा गया है और हथियार के लाइसेंस के संबंध मे पीटीआर से भी जानकारी साझा करने और सहमति लेने का आग्रह किया है. पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया कि पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिलों से हथियार के लाइसेंस के बारे में जानकारी मांगी गई है. पलामू टाइगर रिजर्व कोई यह जानकारी रहनी चाहिए कि उनसे जुड़े हुए इलाकों में कितने हथियार मौजूद हैं, कहीं हथियार का इस्तेमाल वन्य जीव के शिकार के लिए तो नहीं हो रहा है.

इको सेंसेटिव जोन के लेकर भी पलामू टाइगर रिजर्व संवेदनशील है और नजर रखे हुए है. इको सेंसेटिव जोन और 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद लाइसेंसी हथियार को लेकर कई गाइडलाइन है जिसका पालन किया जाना है.

इसे भी पढे़ं- पलामू टाइगर रिजर्व युवाओं को देगी एआई की ट्रेनिंग, 22 अगस्त से शुरू होगा अभियान

इसे भी पढे़ं- क्या है टाइगर फाउंडेशन, जिसके चेयरमैन होते हैं मुख्यमंत्री, पीटीआर में महत्वपूर्ण निर्णय लेता है फाउंडेशन

इसे भी पढे़ं- ट्री ट्रैकर ऐप, बस एक क्लिक पर मिलेगी पौधों की जानकारी, पीटीआर ने तैयार किया देश का पहला ऐसा एप्लिकेशन