ओडिशा के संबलपुर से पलामू पहुंची थी गांजा की खेप! सीएसपी संचालक निकला मास्टरमाइंड
पलामू पुलिस ने 121 किलो गांजा जब्त करते हुए दो तस्करों को किया है. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

Published : August 26, 2026 at 8:23 PM IST
पलामू: ओडिशा के संबलपुर जिले के इलाके से पलामू क्षेत्र में गांजे की तस्करी की सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 121 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने गांजे के साथ दो इंटरस्टेट तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार तस्कर सनोज कुमार यादव और शंभू कुमार यादव, पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के जावर गांव के रहने वाले हैं. शंभू कुमार यादव पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है और वह सीएसपी का संचालन भी करता है.
ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत कार्रवाई
दरअसल, एसपी कपिल चौधरी को सूचना मिली थी कि गांजा की तस्करी होने वाली है. सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने ऑपरेशन 'प्रहार' शुरू किया. ऑपरेशन 'प्रहार' का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप कर रहे थे जबकि टीम में सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और एएसआई सुजीत रजक भी शामिल थे.
कार की तलाशी में मिला 121 किलो गांजा
गोपनीय सूचना के आलोक में पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र में एक सफेद रंग की कार को रोका गया. डिक्की और सीट के नीचे से अलग-अलग जगहों से 121 किलो गांजा बरामद हुआ. एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ऑपरेशन 'प्रहार' चला रही है.
ओडिशा से पलामू पहुंचा गांजा
बता दें कि सतबरवा थाना क्षेत्र में गोपनीय सूचना के आलोक में एक गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 121 किलो गांजा बरामद हुआ. गांजा, ओडिशा के संबलपुर जिले से लाया गया था और पलामू के हरिहरगंज में डिलेवर होने वाला था.
एसपी ने आखिर में बताया कि गिरफ्तार शंभू कुमार यादव, पलामू के लेस्लीगंज के इलाके में बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी का संचालन करता है जबकि सनोज कुमार यादव ड्राइवर है.
ये भी पढ़ें- पाकुड़ पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद
पलामू में पुलिस ने जब्त किया डेढ़ करोड़ का गांजा, इंटरस्टेट नेटवर्क का खुलासा
गढ़वा में गांजा की खेती के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर नष्ट किए 1800 पौधे

