पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में दो अलग-अलग महिलाओं की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
पलामू पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं का शव बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Published : April 30, 2026 at 6:57 AM IST
पलामू: जिले के मेदिनीनगर शहर और चैनपुर इलाके से दो अलग-अलग महिलाओं का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. पुलिस दोनों मामले में छानबीन कर रही है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. टाउन थाना क्षेत्र के बारालोटा जीएलए कॉलेज के इलाके से अदिति मिश्रा नाम की एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है.
अदिति के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, अदिति के पति पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर है. अदिति के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है. पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है.
परसाखाड़ से दूसरे महिला का शव बरामद
वहीं, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के छंदों के परसाखाड़ से कविता देवी नाम की महिला का शव बरामद हुआ है. कविता देवी 72 घंटे से लापता थी. लापता के संबंध में परिजनों ने पुलिस को किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी थी. महिला का शव बरामद होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है.
चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. ग्रामीणों के सहयोग से शव को बरामद किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है. यह स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.
ये भी पढ़ें- वज्रपात से दो की मौत, इधर बेटी की विदाई से पहले मां की चली गई जान
कोडरमा में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुरालवाले फरार
दुमका में बेटी की मौत के बाद पिता ने कराई FIR, आरोपी दामाद गिरफ्तार

