ETV Bharat / state

पिता पुत्र पर गांजा का कारोबार करने का आरोप! घर से बरामद हुआ 6.6 किलो गांजा और 1.99 लाख नगद

पलामू पुलिस ने एक तस्कर के यहां पर छापेमारी करके गांजा और नगदी बरामद की है.

Panki Police Station, Palamu
पांकी थाना पुलिस, पलामू (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 10, 2026 at 6:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है. पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के दुबईया माड़न में पुलिस ने छापेमारी करके 6.6 किलो गांजा जबकि 1.99 लाख नगद बरामद किया है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र के इलाके में अनुज सिंह उर्फ अनुज दुबे नाम का बदमाश गांजा का कारोबार कर रहा है.

गांजा तस्कर के घर से गांजा बरामद

इसी सूचना के आलोक में लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. स्पेशल टीम ने दुबईया माड़न गांव में अनुज सिंह उर्फ अनुज दुबे के घर पर छापेमारी की. इस छापेमारी में अनुज सिंह उर्फ अनुज दुबे के घर से पुलिस ने अलमीरा में रखा 6.6 किलो गांजा और 1.99 लाख नगद बरामद किया है.

छापेमारी के बाद आरोपी फरार

अनुज सिंह और उसके बेटे पर गांजे का कारोबार और तस्करी करने का आरोप है. पुलिस की कार्रवाई के बाद से बाप-बेटे फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. दोनों के खिलाफ पांकी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई भी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, गांजे की खेप को अलग-अलग पॉलिथीन में पैक करके रखा गया था.

मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है और गांजे की खेप को बरामद किया गया है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है: राजेश रंजन, थाना प्रभारी, पांकी

ये भी पढ़ें- पलामू पुलिस को मिली कामयाबी, लाखों रुपए के गांजे के साथ प्रमुख का पति सहित तीन गिरफ्तार

जामताड़ा में उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी, 18 पुड़िया गांजा के साथ 1 गिरफ्तार

हजारीबाग में 164 किलो गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार