पलामू ऑनर किलिंग मामले में प्रेमी गिरफ्तार, प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए रची खौफनाक साजिश
पलामू पुलिस ने ऑनर किलिंग मामले में प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.

Published : May 28, 2026 at 6:57 AM IST
पलामू: 25 मई को पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में ऑनर किलिंग की घटना हुई थी. एक पिता ने अपनी बेटी को प्रेम संबंध के चलते टांगी से काटकर हत्या कर दी थी. ऑनर किलिंग की इस घटना में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस खुलासे के बाद पुलिस ने 26 मई को एक अलग से एफआईआर दर्ज की.
प्रेमी राजबली मेहता गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के प्रेमी राजबली मेहता को गिरफ्तार किया है. राजबली मेहता, लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह गांव का रहने वाला है. राजबली मेहता पर लड़की के परिजनों को उकसाने का आरोप है ताकि वह हत्याकांड को अंजाम दे सकें.
लड़की बना रही थी प्रेमी पर शादी का दबाव
राजबली मेहता का लोहरा गांव की एक लड़की से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम संबंध हुआ था. बाद में दोनों ने मुलाकात भी की थी और चुपके से शादी भी कर ली थी. इस बात की जानकारी मृतक की सौतेली मां को भी थी. लड़की की सौतेली मां राजबली मेहता पर सामाजिक रूप से शादी का दबाव बना रही थी.
प्रेमी ने रची थी खौफनाक साजिश
राजबली मेहता लड़की से अपना पीछा छुड़ाना चाहता था, इसलिए उसने एक खौफनाक साजिश रची. राजबली मेहता ने लड़की को लेस्लीगंज के जंगल में मिलने के लिए बुलाया. इस जंगल में राजबली ने एक अधेड़ व्यक्ति को भी बुलाया था. बाद में उसने साजिश के तहत लड़की पर दबाव बनाया और अधेड़ शख्स के पास उसे भेजा.
प्रेमी ने लड़की का आपत्तिजनक फोटो परिजनों को भेजा
बाद में राजबली मेहता ने लड़की का आपत्तिजनक फोटो खींच लिया था. इसी फोटो को राजबली मेहता ने लड़की की सौतेली मां और परिजनों को भेज दिया था. फोटो देखने के बाद नाराज पिता ने लड़की की टांगी से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद से अधेड़ शख्स भी फरार है.
पुलिस ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की है और आरोपी प्रेमी राजबली मेहता को गिरफ्तार किया है. इस घटना में शामिल एक अधेड़ शख्स फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने उसके मोबाइल को भी बरामद किया है, जिससे आपत्तिजनक फोटो खींची गई थी और परिजनों को फोटो भेजे गए थे: उत्तम कुमार, थाना प्रभारी, लेस्लीगंज
ये भी पढ़ें- रांची में सनसनी! नाबालिग की हत्या कर एंबुलेंस से गयाजी ले जाकर किया दाह संस्कार, पिता-पुत्र गिरफ्तार
पहले प्रेमजाल में फंसाया, कहासुनी हुई तो हमेशा के लिए कर दिया उसका मुंह बंद! जानें, पूरा मामला

