ETV Bharat / state

पाकुड़ की झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को सम्मान, दिल्ली में पंचायती राज विभाग ने किया सम्मानित

दिल्ली में पंचायती राज विभाग द्वारा पाकुड़ की महिला हितैषी झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को सम्मानित किया गया.

Jhikrahatti East Panchayat
झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री (PRD PAKUR)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 3, 2026 at 8:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़ : महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायत की महिलाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने को लेकर बेहतर काम करने वाले महिला हितैषी पंचायत झिकरहट्टी पूर्वी को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार दिया गया.

बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह एवं राज्य मंत्री प्रो. एसपी बघेल ने संयुक्त रूप से झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत की मुखिया नर्गिस सुल्ताना, पंचायत सचिव मो. मुस्ताकीर को सौंपा. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, उपविकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल एवं पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू मौजूद रहे. केंद्रीय पंचायत राज मंत्री ने सदर प्रखंड के झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत में महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासन द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की.

झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री (PRD PAKUR)

उन्होंने पुरस्कार वितरण के मौके पर पंचायती व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाये जा रहे कदमों की न केवल सराहना की. बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की भी अपील की. झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार मिलने पर डीसी मेघा भारद्वाज ने पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी है.

बता दें कि पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड के झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत अल्पसंख्यक बहुल है और यहां की महिलाएं पहले बीड़ी बनाने और मजदूरी करने का काम करती थी. इसे महिला हितैषी पंचायत के रूप से चिन्हित किया गया और जिला प्रशासन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, स्वास्थ और शिक्षा विभाग ने महिलाओं के सशक्तिकरण और गांव को शिक्षित और विकसित बनाने के लिए महिलाओं को एकजुट किया और उन्हें जागरूक करने के साथ स्वरोजगारी बनाने की दिशा में पहल की.

पंचायत प्रतिनिधियों के अथक प्रयास से कम समय में ही गांव की महिलाए जागरूक होने के अलावे स्वावलंबी बनी. महिलाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मेहनत का नतिजा निकला की पूरे झारखंड में एकमात्र झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया.

यह भी पढ़ें:

पर्दानशी महिलाओं के जज्बे ने पत्थर को बना दिया 'पानी', पाकुड़ की पंचायत को दिलाई राष्ट्रीय पहचान

पलामू में मुखिया सम्मेलन में मंत्री ने की घोषणा, झारखंड में मुखिया का बढ़ेगा मानदेय और तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव

21वीं सदी में भी विकास से कोसों दूर गझंडी पंचायत, बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं लोग