ETV Bharat / state

पाकुड़ में 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी का सामान सहित कई औजार भी बरामद

पाकुड़ पुलिस ने कई चोरियों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

THREE NOTORIOUS CRIMINALS ARRESTED
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 31, 2025 at 4:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़: नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक ऐसे गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसने नगर पुलिस स्टेशन इलाके में चोरियों की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गए अपराधियों के पास से चोरी के जेवर, नगद रुपये व कई औजार बरामद किए गए हैं. यह जानकारी बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

सरकारी आवास में की गई थी चोरी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर की देर रात्रि को रेलवे कैंपस स्थित एक सरकारी आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी शिकायत नगर थाने में रेलवे के सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव ने दी थी. मिली शिकायत के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 330/25 दर्ज किया गया.

जानकारी देते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (Etv Bharat)

तीन अपराधियों को पकड़ा गया

कांड के अनुसंधान के क्रम में एसपी को यह सूचना मिली कि जिला मुख्यालय के हरिणडांगा विद्यालय मैदान में तीन संदिग्ध लोग हैं. इस सूचना पर नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल अधिकारियों और जवानों ने तीन अपराधियों को धर दबोचा.

तलाशी के क्रम में अपराधियों के पास के ताला तोड़ने के कई औजार मिले. पुलिस ने तीनों को थाने में लाकर पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में तीनों ने रेलवे स्टेशन स्थित सरकारी आवास में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की.

चोरों द्वारा बताए गये स्थान पर जब छापेमारी की गई तो उसके अन्य साथी नहीं मिले लेकिन चोरी किये गये 12 हजार 600 रुपये नगद, चांदी का हार, पायल एवं दो चांदी का गला हुआ राॅड बरामद किया गया.

पूर्व में भी कई अपराधिक मामले हैं दर्ज

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के नलपोखर निवासी सद्दाम अंसारी, अफरोज अंसारी एवं अजमेरी टोला के मुन्ना अंसारी उर्फ मुन्ना मोबाइल के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

छापेमारी दल में थाना प्रभारी बबलू कुमार के अलावा पुलिस सब-इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बास्की, बलवंत दुबे, सहायक सब-इंस्पेक्टर सुराई तापे शामिल थे.

ये भी पढ़ें: पाकुड़ में सिविल सर्जन के बंद मकान में चोरी, चोरों ने नल और इलेक्ट्रिक वायरिंग को भी नहीं छोड़ा

बोकारो पुलिस ने चोरी के 44 मामलों का किया खुलासा, दो नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो में बंद घर में चोरी, चोरों ने लाखों के गहने पर किया हाथ साफ