ETV Bharat / state

पाकुड़ में चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने पश्चिम बंगाल में दी थी दबिश

पाकुड़ पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Thief in police custody
पुलिस की हिरासत में चोर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 3, 2026 at 8:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़: पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से चोरी का सामान और उपयोग में लाये गये वाहन एवं उपक्रम को बरामद किया है. चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी के सामान की बरामदगी की जानकारी एसपी अनुदीप सिंह ने पत्रकार सम्मेलन में दी.

चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए SIT घटित

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया शहरी क्षेत्र में घट रही चोरी की घटना को लेकर नगर थाना कांड संख्या 139, 155, 159 व 160/26 का अनुसंधान एवं उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में किया गया. गठित टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की और इस क्रम में अपराधियों का सुराग मिला.

घरों से चोरी करने वाले चार गिरफ्तार (Etv Bharat)

पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के सूजापुर, बड़ानगर एवं हासग्राम में छापेमारी की और जयदुल शेख, शरीफ शेख, ईशा शेख एवं रोयस मिर्जा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की.

चोरी से पहले करते थे इलाके की रेकी

पकड़े गए अपराधियों ने चोरी का सामान छुपाए जाने की भी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने सोने के गले टुकड़े, लेपटॉप, कांसा के बर्तन के अलावा चोरी की घटना को अंजाम देने के क्रम में उपयोग की गई बाइक, पेचकश, लोहे की रॉड, सलाई रिंच और नगद राशि बरामद की. एसपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के चोर गिरोह के सदस्य पहले बाइक पर घूम-घूम कर बंद घरों को चिन्हित करते थे और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे.

छापेमारी दल में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सुकदेव साहा, सन्नी सुप्रभात, अभिषेक कुमार, मिथुन रजक, अरविंद कुमार राय, विकर्ण कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह दलबल शामिल थे.

ये भी पढ़ें- एक-दो नहीं, 20 बसें चुरा चुका है तेलंगाना का यह शातिर चोर; नागपुर पुलिस ने दबोचा तो खुली 'क्राइम कुंडली'

रांची में चोर बेलगाम, दिन के उजाले में डॉक्टर के घर से उड़ा गए 50 लाख के गहने और नगद रुपए

धनबाद पुलिस का डबल स्ट्राइक, लाखों रुपयों का गांजा किया जब्त, छिनतई गैंग का भी भंडाफोड़