ETV Bharat / state

पाकुड़ के रेलयात्रियों को जल्द मिलेगी वंदे भारत ट्रेन: निशिकांत दुबे

पाकुड़ के यात्री अब भागलपुर से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में भी सफर कर सकेंगे.

VANDE BHARAT TRAIN FOR PAKUR
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 21, 2026 at 1:09 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़: जिला के रेलयात्री अब वंदे भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे. वंदे भारत ट्रेन भागलपुर से सुबह खुलेगी और पाकुड़ होते हुए हावड़ा जाएगी. वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज पाकुड़ रेलवे स्टेशन में होगा. इसके लिए रेलवे ने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की तिथि भी तय हो जाएगी. ये बातें भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकार सम्मेलन में कहीं.

वाशिंग पिट के कारण ट्रेनें नहीं मिल पाईं थी- निशिकांत दुबे

सांसद ने कहा कि पाकुड़ रेलयात्रियों को दिल्ली, पंजाब और मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की डिमांड काफी दिनों से है और रेलमंत्री ने इस पर संज्ञान भी लिया है और जल्द ही इसका निदान हो जाएगा. सांसद ने कहा कि पाकुड़ में पानी की काफी समस्या है और वाशिंग पिट नहीं रहने के कारण लंबी दुरी की ट्रेनें नहीं मिल पाईं थी.

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का बयान (Etv Bharat)

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यहां वाशिंग पिट तैयार हो इसके लिए प्रयास किये जाएंगे. उन्होंने कहा कि पाकुड़ से गोड्डा के लिए रेल लाइन स्वीकृत है और इस लाइन के बिछ जाने से ट्रेनों का आवागमन बढ़ेगा और पाकुड़ एक मॉडल रेलवे स्टेशन बन जाएगा.

डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई है- गोड्डा सांसद

सांसद ने कहा कि पाकुड़ को पश्चिम बंगाल के धूलियान रेल लाइन से भी जोड़ने के लिए सर्वे का काम चल रहा है. सांसद ने कहा इस इलाके का विकास हो इसके लिए केंद्र सरकार गंभीर है जिसके चलते एक अलग राष्ट्रीय राजमार्ग को पश्चिम बंगाल से जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के लखीसराय से बांका और झारखंड के गोड्डा, पाकुड़ तक एक नया नेशनल हाईवे बनाया जाएगा, ताकि यह सड़क पश्चिम बंगाल से जुड़ सके, जिसके लिए एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की गई है.

पाकुड़ की समस्याओं का निदान कराएंगे- निशिकांत दुबे

सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी के विधायक और सांसद इस क्षेत्र से नहीं हैं इसलिए यहां की समस्याओं को नहीं रख पा रहे हैं. उन्होंने कहा सदन में गोड्डा की समस्याओं को हम रखते और यहां के सांसद कुछ बोल नहीं पाते हैं. इसलिए विकास नहीं हो पाता है. सांसद निशिकांत ने कहा कि चुनाव के बाद हम सभी मिलकर यहां की समस्याओं को केंद्र सरकार के पास रखेंगे और निदान कराएंगे.

ये भी पढ़ेंः

टाटा वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस पलामू से चले, पलामू सांसद ने केंद्रीय रेलमंत्री से रखी मांग

वंदे भारत चल सकती है पलामू के रास्ते, सांसद विष्णु दयाल राम ने रखी रेलमंत्री से मांग

झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का मामला लोकसभा में उठा! 89 दिनों तक बंद रहना है ट्रेन का परिचालन