ETV Bharat / state

अंबाला में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजी, ISI की एजेंट ने हनीट्रैप के जाल में फंसाया

Pakistani spy arrested Ambala: अंबाला पुलिस ने पाकिस्तान के जासूस को गिरफ्तार किया है. आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड.

Pakistani spy arrested Ambala
Pakistani spy arrested Ambala (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 6, 2026 at 11:26 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला: हरियाणा की अंबाला पुलिस ने सुनील नाम के शख्स (31 साल) को गिरफ्तार किया है. सुनील पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है. सुनील सेना से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान को दे रहा था. जैसे- सेना की यूनिट कहां जा रही है. कहां-कौन सी यूनिट है. सेना की अन्य जानकारी भी सुनील पाकिस्तान को दे रहा था. अंबाला सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को शुक्रवार को अंबाला कैंट के बस स्टैंड से पास से काबू किया था. शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया.

अंबाला में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अंबाला पुलिस अलर्ट हो गई थी. जिसके आधार पर सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को काबू किया. पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 6 से सात महीने से सूचनाएं दे रहा था. ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किया आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के समय भी पाकिस्तान में सूचना पहुंचाई थी? अंबाला पुलिस को व्यक्ति के पास से व्हाट्सएप चैट व वॉइस कॉल की डिटेल भी मिली है.

अंबाला में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजी (Etv Bharat)

पाकिस्तान की महिला ने सुनील को हनीट्रैप में फंसाया: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब 6 से 7 महीने पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) की एक महिला ने फर्जी प्रोफाइल के जरिए व्यक्ति से संपर्क साधा. महिला ने सुनील को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. धीरे-धीरे उसने सुनील को प्रेम जाल में फंसाया और फिर ब्लैकमेल कर सैन्य ठिकानों की तस्वीरें और गोपनीय दस्तावेज मांगे. जो व्यक्ति नियमित रूप से झांसा कर रहा था. पहले दोनों की फेसबुक पर बात हुई थी. बाद में व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया.

आरोपी के बैंक खातों को खंगाला जाएगा: डीएसपी क्राइम वीरेंद्र ने कहा "आरोपी सुनील के खातों को भी खंगाला जाएगा कि आखिर सूचनाएं देने की एवज में पैसे तो नहीं ट्रांसफर हुए. हालांकि व्यक्ति खुद भी शादीशुदा है. वो सैन्य क्षेत्र में चिनाई का काम करता था. पुलिस की जांच में सामने आया कि सुनील सैन्य क्षेत्र में ही अलग-अलग यूनिट में भी एक निजी ठेकेदार के जरिये काम करता था. ये भी पता लगाया जा रहा है कि वो किस ठेकेदार के संपर्क में था? उसे इस बात की जानकारी थी कि नहीं?"

ये भी पढ़ें- अगस्त 2026 से लागू होगी हरियाणा अग्निवीर नीति 2024, अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों और अन्य क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार