ETV Bharat / state

किरमच-बटेडा नहर से मिला पेंटर का शव, 14 फरवरी से था लापता

आज कुरुक्षेत्र की किरमच-बटेडा नहर हेड से पेंटर का शव बरामद हुआ. युवक 14 फरवरी से लापता था.

youth murdered in Kurukshetra
youth murdered in Kurukshetra (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 20, 2026 at 7:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: 14 फरवरी से लापता 25 वर्षीय युवक का शव आज किरमच-बटेडा नहर हेड से बरामद हुआ. मृतक की पहचान गांव डल्ला माजरा निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था. परिजनों के अनुसार विजय कुमार 14 फरवरी को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी तलाश के बाद नहर किनारे उसका मोबाइल फोन और कोट मिला था. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. तब से परिवार और पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए थे.

कुरुक्षेत्र की नहर में मिला युवक का शव: आज नहर में मछली पकड़ने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि किरमच-बटेडा नहर हेड के पास पानी में एक शव दिखाई दे रहा है. सूचना मिलते ही गोताखोर परगट सिंह की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

14 फरवरी से था लापता: मृतक के चाचा जसवीर ने बताया कि युवक अविवाहित था और 14 तारीख को घर से बिना बताए निकला था. उसका मोबाइल और जैकेट नहर से बरामद हुई थी. उसे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है. शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी: इस्माइलाबाद थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि "गोताखोरों के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक का शव कुरुक्षेत्र बटेडा हेड पर मिला है. शव को मछली पकड़ने गए युवक ने सबसे पहले देखा. मृतक युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो 14 फरवरी से लापता था. परिजनों को मौके पर बुला कर शिनाख्त करवा दी गई है. घटना के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है."

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में दरिंदगी की हद पार: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- कैथल में शराब ठेके से कैश लेने पहुंचे युवकों पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक घायल, अस्पताल में इलाज जारी