ETV Bharat / state

'केवल कमल का बटन दबाने से कुछ नहीं होगा', हिंदूवादी संगठन से क्यों बोलीं उमा भारती

पाढुर्ना में हिंदूवादी संगठन ने उमा भारती से की मुलाकत, अश्लील वीडियो सर्कलुेट करने वाले के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की.

HINDU ORGANISATION MET UMA BHARTI
पाढुर्ना में हिंदूवादी संगठन ने उमा भारती से की मुलाकत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 9:56 PM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 10:42 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: नागेंद्र सिंह

पाढुर्ना: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से पांढुर्ना में सोमवार को हिंदू संगठन के लोगों ने मुलाकात की. संगठन ने उनसे शिकायत की है कि अश्लील वीडियो सर्कुलेट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. जिस पर उमा भारती ने थाने का घेराव करने की सलाह दी. इसके साथ ही कहा कि "केवल कमल का बटन दबाने से कुछ नहीं होने वाला है." इसके साथ ही उन्होंने एक और बटन दबाने की भी बात कही. आइए जानते हैं वो किस बटन की बात कर रही हैं.

'अगर पुलिस नहीं सुनती, तो थाने का घेराव करो'

मामला सोमवार का है जहां मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पांढुर्ना पहुंची थी. इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उनसे मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन दिया. संगठन के लोगों ने बताया कि "पुलिस अश्लील वीडियो सर्कुलेट करने वाले आरोपी के खिलाफ उचित तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है. जिसको लेकर उमा भारती ने कहा, "जिस थाने ने कार्रवाई नहीं की, उसका घेराव कीजिए. लेकिन सबूत साथ होना चाहिए."

उमा भारती ने थाने का घेराव करने की दी सलाह (ETV Bharat)

महाराणा प्रताप और शिवाजी से सीख लेने की कही बात

उमा भारती ने लोगों से कहा, महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज बहन-बेटियों और धन-धर्म की रक्षा के लिए पुलिस का मुंह नहीं देखते रहे, बल्कि वे इसके लिए लड़े. आपकी अपनी सरकार है, अपनी संस्कृति की रक्षा करने के लिए आप थाने का घेराव कीजिए. गाली-गलौज, पत्थरबाजी और हिंदू मुसलमान करने से कोई फायदा नहीं है. पुलिस ने आपकी रक्षा और सुरक्षा के लिए वर्दी पहनी है, उसे हताश नहीं कीजिए, उन्हें सबूत दीजिए. इसके बाद जब पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो थाने का घेराव कीजिए."

सिर्फ कमल का बटन दबाने से कुछ नहीं होगा : उमा भारती

हिंदूवादी संगठन के लोगों को उन्होंने कहा कि "आपने वोट डाला है, आपने कमाल का बटन दबाया है, अब ये बटन भी दबाना सीखिए, सिर्फ कमल का बटन दबाने से कुछ नहीं होगा." उनका इशारा था कि जो भी शिकायत है उसका सबूत के साथ लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाइए.

PADURNA UMA BHARTI STATEMENT
सबूत पेश कर लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बानने की बात कही (ETV Bharat)

कार्रवाई में लेट-लतीफी की शिकायत की

पांढुर्ना में अश्लील वीडियो सर्कुलेट करने वाले एक मामले में 17 वर्षीय नाबालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया और जांच के लिए साइबर सेल को दे दिया था. फिलहाल नाबालिक से पूछताछ की जा रही है. लेकिन इस पूरे मामले में कार्रवाई को लेकर लेट-लतीफी के चलते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के पास पहुंचे थे.

Last Updated : March 3, 2026 at 10:42 PM IST