ETV Bharat / state

कवर्धा में धान शॉर्टेज मामले में कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी को चूहा पकड़ने की जाली भेंट की, FIR की मांग

धान शार्टेज पर अधिकारियों ने कहा, उसे चूहे खा गए. ऐसे में कवर्धा में चूहा पकड़ने की जाली लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता डीएमओ कार्यालय पहुंचे.

Paddy Shortage Scam
अधिकारी को चूहा पकड़ने की जाली भेंट की, FIR की मांग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 7, 2026 at 8:42 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: कबीरधाम जिले में धान शॉर्टेज के मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता चूहा पकड़ने की जाली लेकर जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के धान की गड़बड़ी को दबाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी हास्यास्पद तर्क दे रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डीएमओ को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की.

कवर्धा में धान शॉर्टेज मामले में कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

धान शॉर्टेज का मामला क्या है?: वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे गए लगभग 26 हजार क्विंटल धान का सरकारी संग्रहण केंद्रों में भारी शॉर्टेज सामने आया है. इस धान की अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

जांच में क्या खुलासे हुए?: शिकायत की प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कई संग्रहण केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की गई है. कैमरों के रिकॉर्ड से जरूरी फुटेज गायब होने की आशंका जताई जा रही है. इससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा गया है.

Paddy Shortage Scam
कवर्धा में धान शॉर्टेज मामले में कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

अधिकारियों का अजीब तर्क: जब जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया तो उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपये का धान चूहों और दीमकों ने खा लिया. इस तर्क को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

कांग्रेस का आरोप क्या है?: कांग्रेस ने इस मामले को बड़ा घोटाला बताते हुए आरोप लगाया है कि जिम्मेदार अधिकारी तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर समय रहते निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच नहीं हुई, तो जनता का सरकारी व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा.

Paddy Shortage Scam
कवर्धा में चूहा पकड़ने की जाली लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता डीएमओ कार्यालय पहुंचे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कांग्रेस का प्रदर्शन और चेतावनी: धान शॉर्टेज को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही. कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

यह मामला पिछले अधिकारी के कार्यकाल से जुड़ा हुआ है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी- डीएफओ अभिषेक मिश्रा

Paddy Shortage Scam
धान शॉर्टेज के मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

प्रशासन से क्या मांग की गई?: कांग्रेस ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तत्काल एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसानों के साथ हुए कथित अन्याय की सच्चाई सामने आ सके.

कवर्धा में करोड़ों के धान का नुकसान, संग्रहण केंद्रों में रखा 7 करोड़ का 26 हजार क्विंटल धान खा गए चूहे और दीमक !
कबीरधाम में पहला साइबर थाना, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा साइबर फ्रॉड पर अब होगा तुरंत एक्शन
कवर्धा में सड़क पर गुंडागर्दी करना बदमाशों को पड़ा भारी, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार