ETV Bharat / state

एमएसपी पर धान खरीदी, नहीं लौटे समिति के हड़ताली कर्मचारी, प्रशासन ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

छत्तीसगढ़ में समिति कर्मचारियों की हड़ताल के बीच धान खरीदी शुरू हो रही है.

Paddy purchase at MSP
छत्तीसगढ़ धान खरीद (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : November 15, 2025 at 7:13 AM IST

|

Updated : November 15, 2025 at 7:24 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा: धान खरीदी शुरू हो रही है, लेकिन सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं लौटे हैं. ऐसे में धान खरीदी प्रभावित होने के आसार हैं. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शासन ने सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी उपार्जन केंद्रों में लगा दी है. इसका आदेश भी जारी किया जा चुका है.

फड़ प्रभारी के तौर पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सेवाएं देंगे तो कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था आउटसोर्सिंग से की जा रही है. हालांकि अब भी ज्यादातर किसानों ने धान की कटाई नहीं की है. नवंबर माह में धान खरीदी की रफ्तार धीमी रहती है. दिसंबर में यह रफ्तार पकड़ेगी, फिलहाल कम मात्रा में धान खरीदी होने के कारण परेशानी नहीं होने की बात कही जा रही है.

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी (ETV Bharat Chhattisgarh)

बारदानों का भी शॉर्टेज : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रकिया शुरू होने वाली है. कोरबा में भी धान खरीदी की तैयारी पूरी होने का दावा प्रशासन ने किया है. लेकिन अभी तक 49 उपार्जन केंद्रों में तीन लाख से ज्यादा ही बारदाना पहुंचे हैं. शेष उपार्जन केंद्रों में जल्द ही बारदाना उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है.

जिले में 41 समितियों के माध्यम से 65 उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी. इसके लिए जिले के लगभग 49 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है. पिछले साल लगभग 29 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई थी. इस अनुसार से प्रशासन धान खरीदी की तैयारी कर रही है. लक्ष्य के मुताबिक बारदाना की जरूरत होगी. इस अनुसार से 50-50 फीसदी के अनुपात में नया और पुराना बारदाना एकत्र करने की तैयारी में है. रायपुर मुख्यालय से लगभग अभी तक लगभग 6500 गठान बारदाना पहुंची है. इसके अलावा पीडीएस दुकानों से विभाग ने 6970 गठान बारदाना एकत्र किया है. ऐसे में विभाग को 2128 गठान बारदाना की और जरूरत है. बताया जा रहा है कि ज्यादातर बारदाना कटे-फटे होने की वजह से विभाग को बारदाना एकत्र करने में परेशानी हो रही है.

Paddy purchase at MSP
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी (ETV Bharat Chhattisgarh)

जारी है कर्मचारियों की हड़ताल :इधर धान खरीदी से जुड़े उपार्जन केंद्रों के प्रबंधक और ऑपरेटर वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर है. हड़ताल के कारण धान खरीदी की तैयारी प्रभावित हो रही है. कई उपार्जन केंद्रों में बारदाना नहीं पहुंच पाया है. वहीं कुछ ऐसे भी उपार्जन केंद्र हैं, जहां से विभाग को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है. यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में किसानों की परेशानी बढ़ सकती है.

Paddy purchase at MSP
सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर (ETV Bharat Chhattisgarh)

धान खरीदी की तैयारी पूरी :जिला खाद्य अधिकारी और धान खरीदी के नोडल घनश्याम सिंह कंवर ने बताया कि धान खरीदी के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. बारदानों की व्यवस्था भी की जा रही है. कुछ केंद्रों में बारदाना नहीं पहुंचे हैं. इन्हें एक-दो दिन में पहुंचा दिया जाएगा. समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर है. उनके स्थान पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है. इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है. ऑपरेटर की व्यवस्था भी आउटसोर्सिंग से की जा रही है. शनिवार और रविवार नॉन वर्किंग डे है. इसलिए सोमवार से ही धान खरीदी ठीक तरह से शुरू होगी. नवंबर महीने में रफ्तार धीमी रहती है. दिसंबर से ही वास्तव में धान खरीदी शुरू होगी. इसलिए हमारी तैयारी पूरी है.

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कृषि विस्तार अधिकारियों ने धान खरीदी करने से किया इनकार
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी पूरी, धमतरी में बनाए गए 100 उपार्जन केंद्र
हड़ताल के बीच शुरू होगी धान खरीदी, नए ऑपरेटर की भर्ती, शासकीय अधिकारी समितियों में खरीदेंगे धान
Last Updated : November 15, 2025 at 7:24 AM IST