ETV Bharat / state

दुर्ग में धान खरीदी की शुरुआत, सांसद-विधायक और कलेक्टर ने किया पूजा-पाठ, पहले दिन 34 केंद्रों में खरीदी

चंदखुरी धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना कर दुर्ग जिले में शुभारंभ किया गया.

Paddy procurement begins in Durg
दुर्ग में धान खरीदी की शुरुआत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : November 15, 2025 at 2:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिले में आज से धान खरीदी का श्रीगणेश हो गया है. सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कलेक्टर अभिजीत सिंह समेत किसानों और अधिकारियों ने चंदखुरी धान खरीदी केंद्र में पूजा-पाठ किया. जिले में कुल 102 धान खरीदी केंद्र हैं, जिनमें से सिर्फ 34 केंद्रों में आज खरीदी का काम शुरू किया गया. बाकी केंद्रों में सोसाइटी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ताले लगे हुए हैं.

सांसद-विधायक और कलेक्टर ने किया पूजा-पाठ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

दुर्ग जिले में धान खरीदी से जुड़े आंकड़े: आपको बता दें कि, जिले में 1 लाख 12 हजार पंजीकृत किसान हैं, जिनमें से 1 लाख 11 हजार किसानों का एग्रीस्टैक पर पंजीयन पूरा हो चुका है. पहले दिन 116 किसानों ने टोकन लिया है और प्रशासन ने लगभग 6600 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है. वहीं पिछले साल पहले ही दिन 1233 किसानों ने 60 हजार क्विंटल धान बेचा था.

Paddy procurement begins in Durg
चंदखुरी धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना कर दुर्ग जिले में शुभारंभ किया गया. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

हड़ताल का असर: इस बार हड़ताल और टोकन से संबंधित दिक्कतों के कारण खरीदी सीमित रूप से शुरू हुई है. धान खरीदी केंद्रों के अधिकारी और कर्मचारी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं. इसी कारण कई सोसाइटियों में ताले लगे हैं, जिनमें भिलाई के करंजा सोसाइटी का मामला प्रमुख है. हालांकि, स्थिति सामान्य रखने के लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर धान खरीदी केंद्रों में तैनात किया गया है.

Paddy procurement begins in Durg
पहले दिन 34 केंद्रों में खरीदी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

शुरुआत में 4 किसानों का आया धान: चंदखुरी केंद्र में आज सबसे पहले चार किसानों का धान आया और खरीदी की शुरुआत किसान राजेंद्र चंद्राकर के धान से की गई. कार्यक्रम में सांसद-विधायक के साथ संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे. किसानों का भी तिलक लगाकर सम्मान किया गया.

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी का वादा हमारी सरकार निभा रही है. आज ही के दिन छत्तीसगढ़ सहकारिता एक्ट का निर्माण हुआ था और साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है. ऐसे पावन दिवस पर भगवान बलराम और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर खरीदी की शुरुआत करना सौभाग्य की बात है.- विजय बघेल, सांसद

धान खरीदी से कुछ कर्मचारी दूरी बनाएं हैं लेकिन वे भी हमारे साथी हैं उम्मीद है वे भी जल्द इस प्रक्रिया में लौटेंगे- सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ प्रमुख सचिव

धान खरीदी को सुचारू रूप से चलाने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है. मोइश्चर मीटर, तौल कांटा, बारदाना और अन्य सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं. कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक कर्मचारियों के माध्यम से खरीदी प्रारंभ कर दी गई है, पहले दिन कुछ जगह टोकन नहीं कट पाए हैं वहां भी आगे प्रक्रिया शुरू हो जाएगी- कलेक्टर अभिजीत सिंह

दुर्ग जिले में चंदखुरी से शुरू हुई यह प्रक्रिया आगे आने वाले दिनों में सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद है. इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा भी पहुंचे थे. जिन्होंने धान खरीदी के साथ, बिरसामुंडा जयंती के कार्यक्रम की भी समीक्षा की.

जगदलपुर में जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, कहा- धान खरीदी को लेकर समितियों से बातचीत जारी
GPM जिले में धान खरीदी के पहले दिन व्यवस्था बेपटरी नजर आई, नए नियुक्त लोगों को जानकारी भी कम
बेमेतरा जिला में धान खरीदी शुरू, सेवा सहकारी समिति कर्मियों ने खत्म की हड़ताल