ETV Bharat / state

आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत, सांसद बोले- नींबू काटकर किया शुभारंभ, नहीं आएगी कोई दिक्कत

धान खरीदी की शुरुआत पर जिले के वनांचल क्षेत्र शिकारीटोला गांव में हुआ आयोजन, कलेक्टर दिव्या मिश्रा भी रहीं मौजूद.

Paddy procurement Balod
बालोद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : November 15, 2025 at 5:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोद: जिले में शनिवार से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया. सांसद भोजराज नाग जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम शिकारीटोला पहुंचे. यहां कलेक्टर के साथ उन्होंने पूजा-पाठ कर खरीदी की शुरुआत की. इस दौरान जब उनसे संभावित दिक्कतों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि, नींबू काटकर धान खरीदी की शुरुआत की है, किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी.

धान खरीदी की शुरुआत पर बालोद जिले के शिकारीटोला गांव में आयोजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

किसानों का किया स्वागत: कुसुमकसा धान उपार्जन केंद्र में सांसद भोजराज नाग ने किसानों का फूलमाला व गमछा पहनाकर अभिनंदन किया. नींबू काटने वाला जवाब सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई. सांसद ने आगे कहा कि पूजा-पाठ कर खरीदी की शुरुआत की गई है, अगर किसी स्थान पर कोई समस्या आती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा.

Paddy procurement Balod
सांसद भोजराज नाग जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम शिकारीटोला पहुंचे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

143 उपार्जन केंद्रों से होगी खरीदी: वहीं, कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि पहले दिन जिले के 52 उपार्जन केंद्रों में 301 किसान अपना धान बेचेंगे. जिले में कुल 127 सहकारी समितियों के माध्यम से 143 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था की गई है. इस वर्ष 1 लाख 53 हजार 995 किसानों ने पंजीयन कराया है. लगभग 8 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है.

Paddy procurement Balod
सांसद बोले- नींबू काटकर किया शुभारंभ, नहीं आएगी कोई दिक्कत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के बाद खरीदी काम शुरू हुआ. इस अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे. प्रशासन ने खरीदी कार्य को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, तुंहर टोकन मोबाइल एप का सर्वर डाउन, किसान परेशान
जनजातीय गौरव दिवस स्पेशल: वीर शहीद गैंद सिंह भाऊ की उपेक्षित विरासत, सितरम गांव में इतिहास के प्रहरी आज भी संरक्षण की राह ताकते हुए
दुर्ग में धान खरीदी की शुरुआत, सांसद-विधायक और कलेक्टर ने किया पूजा-पाठ, पहले दिन 34 केंद्रों में खरीदी