ETV Bharat / state

कवर्धा में करोड़ों के धान का नुकसान, संग्रहण केंद्रों में रखा 7 करोड़ का 26 हजार क्विंटल धान खा गए चूहे और दीमक !

कवर्धा जिला विपणन अधिकारी का दावा है कि प्रदेश के दूसरे संग्रहण केंद्रों की तुलना में जिले की स्थिति बेहतर है.

PADDY PROCUREMENT KAWARDHA
कवर्धा में धान की बड़ी हेराफेरी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 6, 2026 at 10:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के भंडारण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. विपणन विभाग के अनुसार कवर्धा जिले के दो संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान गायब हो गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

चूहे, दीमक और मौसम से खराब हुआ धान !

अधिकारियों का दावा है कि यह नुकसान मौसम के प्रभाव और चूहे, दीमक व कीड़ों द्वारा धान को क्षति पहुंचने के कारण हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताओं के संकेत भी मिले हैं.

PADDY PROCUREMENT KAWARDHA
गायब धान की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये (ETV Bharat Chhattisgarh)

चारभाठा और बघर्रा में खरीदी केंद्रों में बड़ी अनियमितता

मामला साल 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान के भंडारण से जुड़ा है. जिले के दो प्रमुख संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा और बघर्रा में कुल 7 लाख 99 हजार क्विंटल धान रखा गया था. जब धान के उठाव के बाद मिलान किया गया, तो इन दोनों केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई. इसमें सबसे अधिक गड़बड़ी बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में सामने आई, जहां से अकेले 22 हजार क्विंटल धान गायब पाया गया.

कवर्धा में धान की बड़ी हेराफेरी (ETV Bharat Chhattisgarh)

संग्रहण केंद्र प्रभारी को हटाया

इस गड़बड़ी को लेकर बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र के प्रभारी के खिलाफ उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोप है कि प्रभारी ने उपार्जन केंद्र के जिम्मेदारों के साथ मिलकर धान की फर्जी आवक-जावक दर्शाई, डैमेज धान खरीदी के फर्जी बिल बनाए, मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई और संग्रहण केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से बार-बार छेड़छाड़ कर सुनियोजित तरीके से हेराफेरी की. बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में करीब 5 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है.

अधिकारी का दावा

जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रितेश पांडेय को हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि धान की कमी मौसम और कीट-पतंगों से हुए नुकसान के कारण बताई गई है. प्रदेश के अन्य 65 संग्रहण केंद्रों की तुलना में जिले की स्थिति बेहतर है.

PADDY PROCUREMENT KAWARDHA
संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान गायब (ETV Bharat Chhattisgarh)

धान खरीदी केंद्र में हेराफेरी के लिए जांच टीम गठित

वहीं जांच कर रहे सहायक जिला खाद्य अधिकारी मदन साहू ने कहा कि शिकायत गंभीर है, प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं. जांच के लिए टीम गठित की गई है और अंतिम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

52 दिन की हकीकत, 125 दिन का हल्ला, जी राम जी पर सवालों से बचते सीएम साय बोले, छोड़ो कल की बातें
धमतरी की सड़कों पर दौड़ रही यातायात विभाग की बिना नंबर की गाड़ी, लोगों ने बनाया वीडियो, उठाए सवाल
धमतरी में मिलेट्स महोत्सव, मिलेट मेन खादर वल्ली ने कहा- Millets खाएं डॉक्टरों से दूर रहें