ETV Bharat / state

बेमेतरा की समितियों में धान जाम, धीमी गति से चल रहा उठाव का कार्य

बेमेतरा में 85 फीसदी डीओ कटने के बाद भी धान का उठाव तेज गति से नहीं हो रहा है. समिति प्रबंधक परेशान है.

PADDY SITUATION IN BEMETARA
धान उठाव बेमेतरा (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 9:08 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेमेतरा: बेमेतरा जिला के सेवा सहकारी समितियों में रखा धान का उठाव समय से नहीं हो रहा है, जिससे समितियों में बफर लिमिट से ज्यादा मात्रा में धान रखा हुआ हैं. धीमे उठाव से समिति प्रबंधक परेशान हो रहे हैं. धान खरीदी की नोडल अधिकारी पिंकी मनहर ने जिले के राइस मिलर्स की बैठक ली और जल्द धान उठाव का पूरा करने निर्देशित किया. धान खरीदी की नोडल अधिकारी पिंकी मनहर ने जिले के राइस मिलर्स की बैठक ली और जल्द धान उठाव का पूरा करने निर्देशित किया.

85 फीसदी डीओ कटने के बाद भी धान का नहीं उठाव

बेमेतरा में 102 सेवा सहकारी समितियों के 129 धान खरीदी केंद्रों में कुल 154995 किसानों से 8644081 क्विंटल धान की खरीदी की गई है. जिसमें 31 जनवरी से अब तक राइस मिलर्स ने धान उठाव के लिए 85 फीसदी डीओ कटवाया. लेकिन डीओ कटने के डेढ़ माह बाद भी उठाव संतोषजनक नहीं है. राइस मिलर्स की लापरवाही समितियों पर भारी पड़ रही है. समितियों में भारी मात्रा में धान खुले में रखा हुआ है, जिससे मौसम बदलने से बड़ी मात्रा में धान भीगने का खतरा बना हुआ है.

बेमेतरा में धान उठाव की धीमी गति (ETV Bharat Chhattisgarh)

धान उठाव 31 जनवरी से कटा है. उठाव को लेकर परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. एक राइस मिलर यश एग्रो का 60 डीओ कटा है लेकिन कभी कभी एक गाड़ी आती है, कई बार गाड़ी नहीं आती है. मिलर्स से संपर्क कर रहे हैं-अशोक कुमार, सहायक समिति प्रबंधक, लोलेसरा

कलेक्टर ने जल्द उठाव का दिया भरोसा

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि धान उठाव की समीक्षा की जा रही है. नोडल अधिकारी मिलर्स से संपर्क करते हैं. कुछ मिलर्स के बारे में पता चला कि डीओ के अनुपात में उठाव उतना अच्छा नहीं है, जिसके बाद टीम ने बात की. धान उठाव गति में आया है. मिलर्स की साथ बैठक हो रही है. मिलर्स की बैठक लेकर उठाव समय सीमा में करने निर्देशित किया गया है. कलेक्टर ने उम्मीद जताई हि समयबद्ध तरीके से धान का उठाव पूरा कर लिया जाएगा.

PADDY BEMETARA
धान खरीदी की नोडल अधिकारी की मिलर्स के साथ बैठक (ETV Bharat Chhattisgarh)
छत्तीसगढ़ में 11 IAS का ट्रांसफर, कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के नए कलेक्टर
लता उसेंडी के संकल्प से कोंडागांव को 200 करोड़ से ज्यादा की सौगात
जेसीबी से काम के दौरान बाउंड्रीवॉल गिरी, मलबे के नीचे दबने से 3 साल के बच्चे की मौत, दो युवक भी गंभीर