ETV Bharat / state

धान बोनस की राशि सीएम साय ने की अंतरित, महासमुंद के किसानों की होली बनेगी यादगार

महासमुंद के किसानों को कृषक उन्नत योजना के तहत धान बोनस की राशि मिली. सीएम ने बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में राशि वर्चुअली अंतरित की.

Farmers got big gift before Holi
सीएम साय ने धान बोनस की राशि की अंतरित (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 6:13 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

महासमुंद : सीएम विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नत योजना के अंतर्गत धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बोनस की राशि एकमुश्त होली से पहले डायरेक्ट खातों में अंतरित की. 28 फरवरी को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने योजना अंतर्गत राशि का अंतरण किया.इस अवसर पर महासमुंद जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया.

एकमुश्त अंतरित की गई राशि

महासमुंद में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 1 लाख 49 हजार 759 किसानों के बैंक खातों में कुल 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की अंतर राशि अंतरित की गई. जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया. यह राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचने से जिले के ग्रामीण अर्थतंत्र को नई मजबूती मिली है.

Farmers of Mahasamund
किसानों की होली का रंग होगा और गाढ़ा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस दौरान पीटियाझर मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से किया गया हर वादा पूरा किया है. प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की गई, जो देश में सर्वाधिक है.

विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण तभी संभव है जब किसान समृद्ध होगा. सिकासेर का पानी कोडार जलाशय तक लाने हेतु 3047 करोड़ रुपए की बजट स्वीकृति हुई है. इससे आने वाले समय में दोनों फसलों के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा. झलप और पटेवा क्षेत्र को भी सिंचाई सुविधा देने का वादा पूरा किया जाएगा.सिरपुर बैराज के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है और नहरों की लाइनिंग का काम भी किया जाएगा. किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए भी विशेष पहल की जा रही है - योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक

paddy bonus amount
धान बोनस की राशि की अंतरित (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

किसानों से किया हर वादा हुआ पूरा

इस अवसर पर पीटियाझर सोसायटी के अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि आज किसानों को उनकी मेहनत का फल मिला है. उन्होंने मुख्यमंत्री के संवेदनशील नेतृत्व और विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना की.वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी ने कहा कि सिकासेर-कोडार जलाशय लिंक के लिए 3047 करोड़ रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है.सिरपुर बैराज के लिए 647 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है.साथ ही नर्सिंग कॉलेज की स्थापना और सड़क विकास कार्यों को भी गति दी जा रही है.

जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में वृहद किसान सम्मेलन का अयोजन किया गया. महासमुंद जिले में 1,49,759 किसानों के खातों में 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई- विनय लंगेह,कलेक्टर

किसानों ने सरकार का जताया आभार

वहीं ग्राम अछोला से पहुंचे किसान अजय साहू ने कहा कि आज सरकार ने अपना वादा पूरा किया. हम सब परिवार सहित होली अच्छे से मनाएंगे. जो मेरा निर्माणाधीन मकान है उसे पूरा करूंगा.मुख्यमंत्री और विधायक का हार्दिक आभार.इसी तरह किसान रोम पाल चंद्राकर ग्राम सोरिद ने कहा कि इस राशि से मुझे चिंता से मुक्ति मिली है.मैं इसका उपयोग आगामी खरीफ की तैयारी के लिए करूंगा.

Farmers got big gift before Holi
होली से पहले किसानों को मिला बड़ा गिफ्ट (ETV BHARAT CHHATTISGARH)



आपको बता दें कि कृषक उन्नति योजना वर्ष 2025-26 में महासमुंद जिले में 1 लाख 60 हजार 99 कृषकों ने 2 लाख 45 हजार 5 सौ 50 हेक्टर रकबे में धान फसल का पंजीयन किया गया है, जिसके तहत 1 लाख 49 हजार 7 सौ 59 कृषकों से 10 लाख 19 हजार 5 सौ 68 मीट्रिक टन धान का उर्पाजन किया गया है. जिले के अंतर्गत समर्थन मूल्य में 1 लाख 49 हजार 7 सौ 53 कृषकों को 2415 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिली बोनस राशि, सीएम साय ने वर्चुअली दिया होली गिफ्ट

बिलासपुर में किसान सम्मेलन, CM साय ने ट्रांसफर की 25.28 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि

अतिक्रमण ने रोका सुंदरगंज गांव का विकास, कब्जा हटाने गई टीम पर हुआ था हमला