ETV Bharat / state

पचमढ़ी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को भीड़ ने घेरा, सीन रिक्रिएशन के दौरान तनातनी

पचमढ़ी हिल स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने आरोपियों को पुलिस वाहन से निकालने का प्रयास किया. रिपोर्ट अभिषेक श्रोती.

Pachmarhi hill station Minor molestation
आरोपियों का जुलूस निकालने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 10:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पचमढ़ी: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को पुलिस सभी आरोपियों को लेकर पचमढ़ी में घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन और शिनाख्त की कार्रवाई करने पहुंची. इस दौरान पुलिस सभी को पैदल ही उस जगह लेकर गई, जहां वह रहकर काम करते थे और घटना को अंजाम दिया था. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपियों को गाड़ी से उतारने की कोशिश की.

जुलूस निकालने की मांग को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत

स्थानीय निवासियों का आक्रोश देख पुलिस ने सभी आरोपियों को गाड़ी में बंद कर दिया. इस दौरान कुछ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पुलिस से आरोपियों का जुलूस निकाले की मांग की. ऐसा करने से प्रशासन के लोग ने मना कर दिया. जिसपर कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और वाहन का गेट खोलकर आरोपियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने इसे सफल नहीं होने दिया. जिसके बाद मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया. इस दौरान पुलिस के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हुई. एक बार तो लोगों ने आरोपियों को हाथ पकड़कर वाहन से बाहर खींच ही लिया था, लेकिन पुलिस कर्मियों ने तुरंत एक्शन लेकर गाड़ी का गेट बंद किया.

घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में तनातनी (ETV Bharat)

पीड़िता के दोस्त को जिप्सी में बांधकर घटना को अंजाम दिया

पचमढ़ी हिल स्टेशन पर अपने दोस्त के साथ घूसने आई 17 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला 24 अगस्त को सामने आया था. आरोप है कि एक जिप्सी चालक और उसके दो साथियों ने नाबालिग को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था. दोस्त के विरोध करने पर उसे जिप्सी में पीछे रस्सी से बांध दिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने नाबालिग और उसके दोस्त को डराया-धमकाया. पुलिस ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है.

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा, "इन आरोपियों का टैक्सी संघ से कोई लेना-देना नहीं है. यह लड़के पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ की जिप्सियां नहीं चलाते थे. यह होटल में काम करते थे. इन्हें टैक्सी ड्राइवर कहना गलत है. घटना से पूरे पचमढ़ी की छवि खराब हुई है और पर्यटन नगरी को बदनाम किया गया है. संघ ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग करता है."

Pachmarhi hill Minor molestation
आरोपियों को गाड़ी से निकालने की कोशिश को लेकर विवाद (ETV Bharat)

टैक्सी चालक संघ ने किया विरोध

पुलिस के अनुसार, घटना 19 अगस्त की दोपहर को हुई थी. नाबालिग घटना के बाद अपने गांव चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था. इस दौरान पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने आरोपियों का कड़ा विरोध किया. संघ के सदस्यों ने मांग की कि ऐसे आरोपियों का पचमढ़ी में मुंह काला करके जुलूस निकाला जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी वारदात करने की हिम्मत न करे.