दो कुत्तों की लड़ाई में भिड़े मालिक, एएसआई और बेटा गंभीर घायल, 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में कुत्तों की लड़ाई ने विवाद खड़ा कर दिया. घटना में एएसआई और उसका बेटा घायल हो गए.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : July 7, 2026 at 9:11 AM IST
देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत 6 नंबर पुलिया पर कुत्तों की लड़ाई में एएसआई और उसके बेटे का एक व्यक्ति से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि एक पक्ष ने एएसआई और उसके बेटे पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायल होने के बाद दोनों घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया. एएसआई की शिकायत के आधार पर एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें की चमोली जिले में तैनात पलटन बाजार निवासी एएसआई नवीन भारद्वाज ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई है कि 2 जुलाई को वह अपने पोते के मुंडन में शामिल होने के लिए 6 नंबर पुलिया स्थित आदर्श कॉलोनी में परिवार समेत गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी घर लौट रहे थे और वह अपने कुत्ते को चेन से बांधकर कार की तरफ आ रहे थे. रास्ते में ही धर्मेंद्र प्रसाद भट्ट का पिटबुल प्रजाति का कुत्ता अचानक गेट से बाहर आ गया और उनके कुत्ते पर झपट पड़ा.
नवीन भारद्वाज की शिकायत के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र प्रसाद भट्ट उनके बेटे,अंकित,बंटी,अंजलि, भाई महेंद्र भट्ट और पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
-मनोज नौटियाल, थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी
बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपने कुत्ते को बचाया और इस दौरान उनके बेटे ने कुत्ता बांधकर रखने की बात की तो धर्मेंद्र प्रसाद भट्ट घर से लाठी,डंडे और धारदार हत्या लेकर बाहर आए और मारपीट शुरू कर दी. सिर पर वार होने से एएसआई बेहोश हो गए. जब उनका बेटा उठाने के लिए आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया. इस दौरान मौके पर जमा भीड़ ने भी उनके परिवार के साथ मारपीट कर दी. साथ ही किसी तरह मामला शांत हुआ और उसके बाद घायल पिता और बेटे को इलाज के लिए दून अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
पढ़ें-उत्तराखंड में 6 महीने में 47 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा, विधानसभा में हुआ सवाल-जवाब

