ETV Bharat / state

मोहम्मद शहाबुद्दीन के अंदाज में नजर आए ओसामा शहाब, छत पर चढ़कर लोगों का किया अभिवादन

ओसामा शहाब सिवान में शहाबुद्दीन की तरह नजर आए. लोगों का अभिवादन उन्होंने छत पर चढ़कर स्वीकार किया. पढ़ें.

OSAMA SHAHAB
ओसामा शहाब (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 15, 2025 at 6:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवान : कहते हैं कुछ लोग अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हैं. ऐसा ही कुछ बिहार में देखने को मिल रहा है. जिस प्रकार से एक समय सिवान में शहाबुद्दीन अपने अंदाज के लिए पहचाने जाते थे, ठीक उसी तरह उनका बेटा ओसामा भी नजर आ रहे हैं.

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की जीत : सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पहली बार चुनाव लड़े और उन्होंने जीत दर्ज की. आरजेडी ने उन्हें रघुनाथपुर से टिकट दिया था, जिसके बाद यह काफी हॉट सीट बन गया.

9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया : ओसामा शहाब और जेडीयू के विकाश कुमार सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई. हालांकि ओसामा शहाब बड़ी मार्जिन के साथ जीत हासिल किए. जहां एक ओर ओसामा को 88278 वोट मिले, वहीं उनके निकटतम प्रत्याशी विकाश कुमार सिंह को 79030 मत मिले. इस तरह 9248 वोटों के अंतर से ओसामा ने रघुनाथपुर की सीट पर कब्जा जमाया.

छत पर चढ़कर लोगों का अभिवादन : ओसामा शहाब जैसे ही अपने आवास पहुंचे, समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. समर्थकों का जमावड़ा देखकर ओसामा अपने पिता के अंदाज में सीधे छत पर चढ़ गए. हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने लोगों से कहा कि आपलोग थक गए हैं, थोड़ा आराम कर लीजिए.

ओसामा शहाब का अंदाज देखिए (ETV Bharat)

समर्थकों में उत्साह : जब ओसामा समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. उस वक्त नीचे से ओसामा शहाब जिंदाबाद और शेर सिंह जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. दरअसल, चुनावी सभा में अखिलेश यादव ओसामा को शेर सिंह के नाम से पुकारा था.

''रघुनाथपुर की जनता की वजह से यह सब हुआ है. हर वर्ग के लोगों का प्यार मुझे मिला है. मैं वादा करता हूं कि रघुनाथपुर के लोगों के भरोसों पर मैं खड़ा उतरूंगा. लोगों के इस स्नेह और प्यार को मैं अपने दिल में समेट रहा हूं. मैं हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा.''- ओसामा शहाब, रघुनाथपुर से जीते आरजेडी उम्मीदवार

ये भी पढ़ें :-

'परिवार से नाता तोड़ रही हूं..', लालू की बेटी रोहिणी ने राजनीति छोड़ी

सिर्फ 27 वोटों से जीते JDU के राधा चरण साह, जानिए भोजपुर की बाकी सीटों पर कैसा रहा मुकाबला