ETV Bharat / state

मकोका मामले में आरोपी नरेश बाल्यान को जेल में गर्म पानी उपलब्ध कराने का आदेश

नरेश बाल्यान को वसूली मामले में 4 दिसंबर 2024 को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में गिरफ्तार किया था.

नरेश बाल्यान को जेल में गर्म पानी उपलब्ध कराने का आदेश
नरेश बाल्यान को जेल में गर्म पानी उपलब्ध कराने का आदेश (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 14, 2025 at 8:50 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बाल्यान को जेल में फिजियोथेरेपी के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी. जबकि, आरोपी सचिन चिकारा की जेल में फीते वाले जूते उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है. स्पेशल जज विशाल गोगने ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया.

नरेश बाल्यान ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जेल में इलेक्ट्रिक केतली और गर्म पानी का बैग उपलब्ध कराने की मांग की थी. जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि रोजाना एक बार गर्म पानी से थेरेपी की जरूरत है, इसके लिए हमेशा केतली रखने की जरूरत नहीं है.

बता दें कि 4 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट से संबंधित दस्तावेज दाखिल किया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू और अमरदीप लोचाब के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में चौथा पूरक चार्जशीट दाखिल किया था. कोर्ट ने 15 जुलाई को दिल्ली पुलिस की ओर से दायर तीसरे पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. दिल्ली पुलिस के तीसरे चार्जशीट में विकास गहलोत की पत्नी विनीता पर आरोप लगाया है कि उसने 17 अप्रैल को अपने पति के निर्देश पर उसके घर से एक रिश्तेदार के घर पर हथियारों को पहुंचवाया था.

दिल्ली पुलिस ने इन हथियारों को विकास गहलोत के रिश्तेदार के घर से बरामद किया था. इसके पहले कोर्ट ने 27 मई को नरेश बाल्यान की इस मामले में दायर दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दिया था. कोर्ट ने नरेश बाल्यान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ दाखिल पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था, उनमें साहिल ऊर्फ पोली, विजय ऊर्फ कालू और ज्योति प्रकाश ऊर्फ बाबा शामिल हैं. कोर्ट ने इन आरोपियों के खिलाफ मकोका की धारा 3 और 4 के तहत संज्ञान लिया है. कोर्ट ने 24 फरवरी को आरोपी रितिक पीटर के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया था.

मकोका के मामले में गिरफ्तारी: वसूली मामले में 4 दिसंबर 2024 को नरेश बाल्यान को जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. दिल्ली पुलिस ने वसूली के मामले में नरेश बाल्यान को 30 नवंबर 2024 की रात में गिरफ्तार किया था. इससे पहले बीजेपी ने नरेश बाल्यान का एक ऑडिया क्लिप जारी किया था, जिसमें गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बाल्यान के बीच बातचीत थी.

बाल्यान पर दिल्ली पुलिस का आरोप: दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बाल्यान और गैंगस्टर के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में ही रह रहा है. कपिल सांगवान और नरेश बाल्यान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है. नरेश बाल्यान ने 2015 और 2019 में उत्तम नगर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था.

ये भी पढ़ें:

  1. पटियाला हाउस कोर्ट: मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को परिवार से फोन पर बात करने की मिली अनुमति
  2. नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया, राहुल गांधी के खिलाफ ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर अब 8 अगस्त को फैसला
  3. 'मेरे खिलाफ मकोका का केस नहीं बनता', जानिए नरेश बाल्यान ने हाईकोर्ट में ऐसा क्यों कहा ?