ETV Bharat / state

क्या है हड़गड़ी महोत्सव पूजा? झारखंड से हजारों की संख्या में उरांव समाज के लोग क्यों जाते हैं बिहार के रोहतास किला, जानें वजह

उरांव जनजाति का इतिहास रोहतास किला से जुड़ा हुआ है. इस कारण हर साल हड़गड़ी महोत्सव में समाज के लोग शामिल होते हैं.

Oraon Community In Palamu
पलामू से बिहार के रोहतास किला के लिए रवाना होते उरांव समाज के लोग. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 3, 2026 at 5:17 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः झारखंड से हजारों की संख्या में उरांव जनजाति के लोग बिहार के रोहतास किला गए हैं. उरांव जनजाति के लोग रोहतास किला में आयोजित होने वाले हड़गड़ी महोत्सव में भाग लेंगे. हड़गड़ी कोहां बेंजा एक धार्मिक समारोह है, जिसमें पूरे देशभर के उरांव जनजाति के लोग भाग लेते हैं. पूरे झारखंड से उरांव जनजाति के सदस्य पलामू के रास्ते बिहार गए हैं.

दरअसल, उरांव जनजाति का हड़गड़ी महोत्सव में रोहतास किला जाने की एक परंपरा रही है. यह महोत्सव पौष महीने में पूर्णिमा के दिन आयोजित होता है, जबकि पूरे पौष माह के दौरान उरांव जनजाति के लोग किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं करते हैं. पलामू से आदि कुडुख सरना समाज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग रोहतास किला गए हैं.

जानकारी देते आदि कुडुख सरना समाज के श्यामलाल उरांव. (वीडियो-ईटीवी भारत)

पूर्वजों को किया जाता है याद

आदि कुडुख सरना समाज के श्यामलाल उरांव ने बताया कि कोहां बेंजा हड़गड़ी यात्रा रोहतास गढ़ किला तक जाती है. यह यात्रा पुण्य की यात्रा मानी जाती है. पौष महीने के पूर्णिमा के दिन रोहतासगढ़ किला में पूर्वजों की पूजा की जाती है और उन्हें जल अर्पित जाता है. उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि पौष के महीने में ही उरांव जनजाति के महापुरुषों और ज्ञानी पुरुषों का निधन हुआ है. उन्होंने बताया कि रोहतासगढ़ किला से ही उरांव झारखंड से लेकर असम तक और विदेशों में फैले हैं. सभी हड़गड़ी पूजा में भगाने के लिए रोहतासगढ़ किला पहुंचते हैं. इस दिन प्रतापी राजा रोहित उरांव के सपनों को पूरा करने का भी संकल्प लिया जाता है. हड़गड़ी पूजा के बाद से ही उरांव जनजाति में शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्य शुरू होते हैं.

हड़गड़ी पूजा को लेकर किया जा रहा जागरूक

पलामू और आसपास की इलाके में आदि कुडुख सरना समाज इस पुण्य यात्रा का नेतृत्व कर रहा है. 10 वर्षों से समाज ने यह जिम्मेवारी उठाई है और लोगों को हड़गड़ी पूजा को लेकर जागरूक कर रही है. समाज के अध्यक्ष मिथिलेश उरांव ने बताया कि रोहतासगढ़ किला में पूर्वजों की पूजा होनी है. सभी अलग-अलग गोत्र के लोग पहुंचेंगे. अपने-अपने गोत्र का चिन्ह लगता है और सभी पूर्वजों को याद करते हुए पूजा करते हैं. समाज के सतीश उरांव ने बताया कि आदि कुडुख सरना समाज लोगों को जागरूक कर रहा है. लोग घर-घर जा रहे हैं. बड़ी संख्या में समाज के सदस्य रोहतासगढ़ किला गए हैं.

ये भी पढ़ें-

Karam Puja 2023: बिहार के रोहतास किला से जुड़ा है झारखंड के करम पूजा का इतिहास, जानें क्या है वो

कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी को बताया सरना विरोधी, आदिवासी परंपरा को सनातन से जोड़ने वाले बयान पर साधा निशाना

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा: खेल के मैदान से संसद तक आदिवासी अस्मिता की बुलंद आवाज