ETV Bharat / state

अरविंद केजरीवाल मामले में फैसले के बाद विपक्षी नेताओं का बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना, लगाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को बरी करने के कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा.

Delhi liquor scam
अरविंद केजरीवाल (ANI)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2026 at 10:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया. कोर्ट के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे नेशनल हेराल्ड केस हो, हेमंत सोरेन केस का मामला हो यहा अब दिल्ली शराब घोटाला मामला, कोर्ट के फैसले से यह साफ हो गया है कि बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों के नेताओं के खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है.

नेताओं के बयान (Etv Bharat)

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज का फैसला साबित करता है कि कैसे ईडी और सीबीआई की मदद से बीजेपी और केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं का राजनीतिक करियर खत्म करने की कोशिश कर रही थी. यह एक तरह से विपक्षी पार्टियों की राजनीतिक हत्या करने की कोशिश थी.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भाजपा सरकार ने जो माहौल बनाया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. आज के राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले ने केंद्र सरकार, बीजेपी और ईडी-सीबीआई को उनके इशारे पर काम करते हुए बेनकाब कर दिया है. आज के फैसले से लोगों में कोर्ट के प्रति सम्मान और बढ़ा है और इस फैसले का बंगाल चुनाव पर असर पड़ना तय है.

झारखंड के आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी पारदर्शी और ईमानदार राजनीति करती है. राजनीतिक फायदे के लिए बीजेपी ने उनके नेता पर फर्जी और बेबुनियाद केस में आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया. अब भाजपा नेताओं और सीबीआई और ईडी को इस पर शर्म आनी चाहिए.

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया. उन्होंने कहा कि आज का कोर्ट का फैसला बीजेपी और पीएम मोदी की राजनीतिक दुश्मनी पर जोरदार तमाचा है. डोनाल्ड ट्रंप से कम्प्रमाइज करने वाले प्रधानमंत्री ईडी और सीबीआई की मदद से विपक्षी नेताओं को झूठे केस में फंसाते हैं. शराब घोटाले में आज का फैसला हो या नेशनल हेराल्ड केस में पहले का फैसला, भाजपा की छोटी राजनीति साबित हो गई है.

यह भी पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल का मोदी और शाह पर बड़ा हमला, साजिश रचने का लगाया आरोप, दिल्ली में चुनाव कराने की दी चुनौती

शराब घोटाले में केजरीवाल और सिसोदिया को क्लीन चिट, पक्ष और विपक्ष में सियासी घमासान शुरू

'निचली अदालत में सबूतों का अभाव... मामला तकनीकी है', केजरीवाल के बरी होने पर भाजपा का बयान