ETV Bharat / state

CCSU स्टूडेंट ध्यान दें, UG कोर्सेज के लिए आवेदन में हुई भूल ऐसे सुधारें

कॉलेज में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है.

Photo Credit; ETV Bharat
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 22, 2026 at 2:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध किसी भी कॉलेज में प्रवेश के लिए UG (स्नातक स्तर के लिए) ऑनलाइन फॉर्म इन दिनों भरे जा रहे हैं. बीते माह तक सभी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गए थे, उसके बाद 5 जून से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा खासतौर से स्नातक स्तर तक की कक्षा में पढ़ाई करने वाले इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू कर दी थी.

बता दें, ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए बहुत से लोगों ने त्रुटि की थी, जिसको लेकर ऐसे छात्र हर दिन विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे. जो कि अलग अलग विभाग में जाकर सम्पर्क कर रहे.

रजिस्ट्रार अनिल कुमार यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय को छात्रों के हित में निर्णय लेना पड़ा है, क्योंकि काफी संख्या में हर दिन छात्र उनसे भी संपर्क कर रहे थे कि उनके फार्म में त्रुटि हो गई है, वह उसे सुधार करना चाहते हैं. जिसकी वजह से विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की वेबसाइट पर ऐसे स्टूडेंट्स के लिए उनके द्वारा भरे गए फॉर्म में शैक्षणिक प्रोफाइल में आवश्यक संशोधन करने का अवसर दिया है.

इस बारे में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के इग्जाम को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एकेडमिक प्रोफाइल में छात्र-छात्राएं स्वयं से संशोधन कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए एक प्रक्रिया उन्हें अपनानी होगी, ऐसे स्टूडेंट्स को अपना नाम, पिता का नाम और जाति आदि में संशोधन करने के लिए पहले एक मेल विश्वविद्यालय को करना होगा. विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है.

फिलहाल चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज के लिए 30 जून तक अंतिम तिथि है. ऐसे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण किया जा सकता है. विश्वविद्यालय ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि छात्र-छात्राएं मेल करने के बाद विश्वविद्यालय की तरफ से एक अनुमति पाएंगे. इसके बाद एकेडमिक प्रोफाइल में स्वयं संशोधन कर सकते हैं, ऐसा करने से जहां विश्वविद्यालय पर काम का दबाव नहीं पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ स्टूडेंट्स भी अपने द्वारा किये गए रजिस्ट्रेशन के फॉर्म को ठीक से चेक करते हुए सुधार कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- CCSU में आज से पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यूजी के पंजीकरण की बढ़ाई गई तारीख़