ETV Bharat / state

ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर में फर्जी सिम कार्ड के खेल का खुलासा, 2 POS एजेंट गिरफ्तार

एक पीओएस एजेंट की गिरफ्तारी खैरागढ़ से हुई तो दूसरे की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के छतरपुर से हुई.

OPERATION CYBER ​​SHIELD
2 POS एजेंट गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 7, 2026 at 6:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 POS एजेंट को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी मध्यप्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है. वहीं दूसरा आरोपी छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ का रहने वाला है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी बेचे गए सिम यूट्यूब पर वीडियो वायरल रोकने और कौन बनेगा करोड़पति में इनाम जीतने के झांसे से साइबर फ्रॉड जैसे अपराध में उपयोग कर रहे थे.

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत मिली कामयाबी

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि "गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने सिम पोर्ट कराने कस्टमर का डबल थंब स्कैन आई ब्लिंक करके ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे. जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी. उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे. इस फर्जी सिम को अधिक मूल्य पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचा करते थे."



केस नंबर 1

पीड़ित तेजराम पाठक को ठगों ने फेसबुक में दोस्ती करने के बाद फंसाया. पीड़ित को व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर वीडियो मार्फिंग कर अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब में वायरल करने की धमकी देकर, 7 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर थाना इंदागांव गरियाबंद में धारा-318 के तहत मामला दर्ज किया गया था.



केस नंबर 2

पीड़ित प्रमोद कुमार त्रिपाठी से कौन बनेगा करोड़पति में इनाम का विजेता बताकर, इनाम की रकम प्राप्त करने हेतु टैक्स की राशि जमा करने के बहाने धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर, रेंज साइबर थाना रायपुर में धारा- 420, 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

दोनों आरोपी भेजे गए जेल

पकड़े गए आरोपी उमेश प्रजापति प्रजापति टेलीकॉम छतरपुर मध्यप्रदेश और दूसरा आरोपी मनोज देवांगन मनोज मोबाइल खैरागढ़ छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

सांप के काटने पर क्या करें और क्या नहीं करें: कोरिया जिला अस्पताल के सीएमएचओ से जानिए एक्सपर्ट राय

कोरिया नौगई ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला, राज्य सरकार ने CBI जांच को दी मंजूरी, अब खुलेगा हत्याकांड का पूरा सच

हसदेव नदी को मिलेगी नई पहचान, कोरिया कलेक्टर ने शुरू की पहल