ETV Bharat / state

गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में अब नंबर लगवाने के लिए लाइनों में लगने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू

गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू कर दिया गया है.

सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू
सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 2, 2026 at 4:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन तकरीबन 6 हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं. इनमें से जिला एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में तकरीबन पांच हजार मरीज ओपीडी में दिखाने के लिए आते हैं. जिला एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ होती है. ऐसे में ओपीडी में दिखाने में काफी वक्त लग जाता है.

इन अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी तक पहुंचने में मरीजों को एक से दो घंटे का वक्त लग जाता है. यही वजह है कि गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में OPD रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की कवायद शुरू कर दी है, जिससे अब मरीज को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा.

गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू (ETV Bharat)

जिला एमएमजी अस्पताल में प्रतिदिन तकरीबन तीन हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं. मरीज को पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराना होता है. मरीज़ को रजिस्ट्रेशन करवाने में तकरीबन 30 मिनट का वक्त लगता है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचता है. ओपीडी में पहुंचने के बाद मरीज को लाइन में लगना पड़ता है. सामान्य तौर पर 20 से 40 मिनट का इंतजार करने के बाद मरीज का नंबर आता है. ऐसे में अब जिला एमजी अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

"गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत की गई है. अभी लोग इस सिस्टम के प्रति काफी कम जागरुक है. ऐसे में लोग इसका कम इस्तेमाल कर रहे हैं. अस्पताल में आने वाले मरीजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम के बारे में बताया जा रहा है. जल्द संयुक्त अस्पताल में भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत की जाएगी." - डॉ अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाजियाबाद के सभी सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत की जा रही है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत मरीज घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें ओपीडी का संभावित समय भी उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे कि मरीज अस्पताल पहुंचने के बाद सीधे ओपीडी में जाकर दिखा सकेंगे.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तकरीबन 6000 लोगों को प्रतिदिन इससे फायदा पहुंचेगा. अस्पताल में आने वाले मरीजों को तमाम ओपीडी की जानकारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से मिल सकेगी. मोबाइल नंबर और आभा ID के माध्यम से ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

  1. नये साल से एक दिन पहले दिल्ली के सरकारी अस्पताल में बम की खबर, गेट पर मिला लावारिस बैग
  2. खुशखबरी! लगने जा रहा है पासपोर्ट मेला, पेंडिंग फाइलों के निपटारे के लिए नहीं आना होगा पासपोर्ट ऑफिस
  3. NDRF के कैडेवर डॉग्स ने धराली के बाद श्रीलंका रेस्क्यू ऑपरेशन में किया कमाल, देखिए-शवों को ढूंढ निकालने की स्पेशल ट्रेनिंग