भिवानी में 3 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी मामला, 8वां आरोपी गिरफ्तार
Online fraud in Bhiwani: 3 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने 8वें आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Published : January 9, 2026 at 9:51 AM IST
भिवानी: 3 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भिवानी साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ऑनलाइन इंवेस्टमेंट के नाम पर इस ठगी को अंजाम दिया था.
3 करोड़ की ठगी मामला: भिवानी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि "सिवानी निवासी सुमित ने साइबर क्राइम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था. मैसेज करने वाले ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर एक वेबसाइट का लिंक भेजा था. शिकायतकर्ता द्वारा वेबसाइट पर आईडी बनाने के बाद आरोपियों के द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2025 से दिनांक 24 अक्तूबर 2025 तक 19 ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 3 करोड़ 27 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट के नाम पर डलवाए गए थे. इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने अपने रुपए वापस निकालना चाहे, तो नहीं निकले."
मामले में 8वां आरोपी गिरफ्तार: शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना साइबर क्राइम भिवानी में दर्ज किया था. इस मामले कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम भिवानी के मुख्य सिपाही अमरजीत ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकुश के रूप में हुई है.
आरोपी को पुलिस रिमांड: पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता धोखाधड़ी के लिए आरोपियों को में बेचा था. आरोपी को न्यायालय में किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है. वही अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस टीम के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

