ऑनलाइन सट्टा: रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ हरियाणा और कोलकाता से 26 आरोपियों को किया गिरफ्तार
26 आरोपियों के कब्जे से रायपुर पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये का सामान और कैश बरामद किया है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : May 26, 2026 at 8:37 AM IST
रायपुर: रायपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र के दर्ज मामले में सोमवार को ऑनलाइन सट्टा संचालन करने के मामले में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले के रहने वाले हैं. वहीं रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत तेलीबांधा थाना न्यू राजेंद्र नगर थाना मौदहापारा थाना और ग्रामीण थाना क्षेत्र में तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के मामले में आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
आरोपियों के कब्जे से मिला 50 लाख का सामान और कैश
26 आरोपियों के कब्जे से रायपुर पुलिस ने 4 लैपटॉप 56 मोबाइल फोन और नगदी रकम लगभग 18 लाख रुपए के साथ एक चार पहिया वाहन भी जप्त किया है. कुल मिलाकर इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये का सामान और नकद बरामद किया है.

ऑनलाइन बैटिंग में रायपुर में हुई अब तक की कार्रवाई
क्राइम एंड साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया "रायपुर में साल 2026 में पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ऑनलाइन सट्टा के मामले में कार्यवाही करते हुए 18 मामले में 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से रकम 85 लाख रुपए जब्त किया है. इसके साथ ही 280 मोबाइल फोन 25 लैपटॉप 11 चारपहिया वाहन 4 दोपहिया वाहन और नगदी को मिलाकर 4 करोड़ 30 लाख रुपए बरामद किया है."

5 पैनल का संचालन करते थे आरोपी
आईपीएल के दौरान सट्टा संचालित करने वाले ग्रुप का नाम: मनजीत सिंह एवं मोहित सोमानी ग्रुप बाबू खेमानी ग्रुप नमन जग्गी एवं आयुष जैन और अंकित अग्रवाल ग्रुप अमित जंगल ग्रुप सोनू फतनानी ग्रुप अमन नत्थानी ग्रुप हर्ष नागदेव ग्रुप हरिश नायक ग्रुप लक्ष्मण एवं आशीष जाधव ग्रुप.

आईपीएल के पूर्व सट्टा संचालित करने वाले ग्रुप का नाम: राखब देव आहूजा ग्रुप रितेश गोविंदानी ग्रुप आकाश तानडी ग्रुप प्रतीक वाधवानी और सेंकी देवड़ा ग्रुप धरमु उर्फ धर्मेंद्र को पोहानी ग्रुप
थाना तेलीबांधा में सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप पटेल निशान हटिया राकेश शुक्ला दीपेश डलवानी लखन थावरानी आकाश सिंह राजपूत लिकेश्वर साहू सुबोध राम अमन नत्थानी और राम लालवानी शामिल है.
न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ मुकीम करण पिंजानी शेख आसिफ इमाम अहमद भैरव कुमार राजीव कुमार सिकंदर यादव रविंद्र कुमार गुरदेव सिंह.

थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में राहुल फतनानी गौतम पंजवानी किशन उर्फ सोनू हिंदूजा.
थाना मौदहापारा क्षेत्र में सट्टा मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अजय उर्फ मंटू साहू मुकेश जघेल अमित जघेल और रवि डेगवानी शामिल है.

