ETV Bharat / state

बक्सर में 35 साल पुराने जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की गोली मारकर हत्या, 6 घायल

35 साल पुराने जमीन विवाद में फिर हत्या से दहला बक्सर, जमानत के बाद लौटे हत्या के आरोपियों ने फिर हत्या कर दी-

Etv Bharat
जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 7, 2026 at 5:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बक्सर : बिहार के बक्सर में जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई. जबकि आधा दर्जन लोगों को लाठी-डंडों से पीटा गया जिन्हें घायल हालत में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद 35 साल से चला आ रहा है और पहले भी इसी जमीन को लेकर हत्या हो चुकी है.

बक्सर में हत्या : पूरा मामला सिकरौला थाना क्षेत्र के भखवा गांव का है जहां 6 एकड़ जमीन के लिए अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर संजय चौबे की हत्या कर दी, मिली जानकारी के अनुसार भखवा गांव के निवासी काशीनाथ चौबे, कनहैया चौबे और गणेश चौबे के बीच 6 एकड़ जमीन को लेकर 35 साल से विवाद चला आ रहा था. साल 1991 में इसी जमीन विवाद में कन्हैया चौबे और गणेश चौबे ने काशीनाथ चौबे की हत्या कर दी थी.

जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने की गोलीबारी
जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने की गोलीबारी (ETV Bharat)

जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने की गोलीबारी : इस मामले में दोनों को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. हाल ही में दोनों आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा होकर गांव लौटे थे. हमला उस वक्त हुआ जब खेत की जुताई की जा रही थी.

जमानत मिली और फिर कर दी हत्या? : कोर्ट से डिक्री मिलने के बाद एक पक्ष आज अपनी जमीन की जुताई करने पहुंचा था, इसी दौरान पूर्व हत्या के आरोपी कन्हैया चौबे और गणेश चौबे अपने 20-25 समर्थकों के साथ स्कॉर्पियो से मौके पर पहुंचे औरर आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से संजय चौबे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विरोध करने आए अन्य लोगों को लाठी-डंडों से पीटा गया.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप : मृतक के भाई ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप : सदर अस्पताल में मृतक के शव के साथ मौजूद भाई धनंजय चौबे ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- ''यही है सुशासन की सरकार? घटना से पहले कई बार पुलिस को फोन किया गया, लेकिन कोई नहीं आया. अगर समय पर पुलिस पहुंचती तो मेरे भाई की जान बच सकती थी.''

लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई : मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर जब बक्सर के पुलिस कप्तान शुभम आर्य से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ''हत्या की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.''

हत्या से गांव में तनाव : दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. गांव में तनाव बना हुआ है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-