धनबाद में फायरिंग, युवक की जांघ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
धनबाद में पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की जांघ में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Published : August 15, 2026 at 8:11 PM IST
धनबादः गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के धारियां जोआ बस्ती में शनिवार को पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई, फायरिंग में 28 वर्षीय पिंटू पासवान की जांघ में गोली लगी. घटना के बाद घायल अवस्था में पिंटू को गोंदूडीह पुलिस के माध्यम से SNMMCH अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप
घायल पिंटू पासवान ने पुलिस को बताया कि वह धारियां जोआ के ग्राउंड के पास खड़ा था, इसी दौरान भवानी सिंह अपने वाहन से वहां पहुंचा. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. पिंटू के अनुसार, इसी दौरान भवानी सिंह का बेटा गोला सिंह भी मौके पर पहुंच गया. आरोप है कि गोला सिंह घर से पिस्तौल लेकर आया और इसके बाद उसने पिंटू पासवान पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान एक गोली पिंटू की जांघ में जा लगी.
पुराने विवाद को लेकर घटना घटी
गोली लगने के बाद पिंटू किसी तरह गोंदूडीह ओपी पहुंचा, पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए SNMMCH भेजा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. वहीं, गोंडुडीह ओपी प्रभारी लव कुमार ने बताया कि भवानी सिंह और पिंटू पासवान के बीच पहले से विवाद चल रहा है. इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई.
पुलिस मामले की जांच कर रही है
पुलिस के अनुसार, पिंटू पासवान ने भवानी सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया. घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की हर नजरिए से जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:
बड़े भाई को टांगी से काटने वाला हुआ गिरफ्तार! बांस के दरवाजे पर लात मारने के बाद हुआ था विवाद
धनबाद में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर, युवक की निर्मम हत्या से दहशत
गोड्डा में पुरानी रंजिश में युवक की पीट पीटकर क्रूर तरीके से हत्या, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

