ETV Bharat / state

रांची के पिठोरिया में फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली

रांची के पिठोरिया में फायरिंग की घटना हुई है.

One person shot in firing by criminal in Ranchi
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 2, 2026 at 9:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः जिला में पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदारो में अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति को गोली लगी है. पूर्व के विवाद में फायरिंग की गई है. फायरिंग में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जेल से निकले अपराधी ने मारी गोली

रांची के पिथोरिया थाना क्षेत्र में पुरानी दुश्मनी में फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में फिरोज अंसारी नाम का व्यक्ति घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल में ही जेल से बाहर आये अफसर अंसारी का मंगलवार की देर शाम फिरोज अंसारी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान अफसर अंसारी ने फिरोज पर फायरिंग कर दी. फायरिंग करने के बाद असफर मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल फिरोज को पहले नजदीक के अस्पताल ले गए उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

तलाश में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी तरफ गोलीबारी की वारदात के बाद पिठोरिया पुलिस आरोपी अफसर अंसारी की तलाश में जुट गई है. रांची के हेड क्वार्टर डीएसपी वन अमर पांडेय ने बताया की फायरिंग को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है. उसकी गिरफ्तरी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है जल्द ही वह पकड़ा जाएगा.

हत्या के आरोप में जेल जा चुका है अफसर अंसारी

फिरोज को गोली मारने वाला अफसर अंसारी आदतन अपराधी है. बताया जा रहा है 2 साल पहले अफसर अंसारी ने फिरोज अंसारी के नाबालिग भतीजे की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद वह जेल में भी गया था. अफसर अंसारी चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है. अब जेल से निकलने के बाद एक बार फिर उसने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ें- धनबाद में युवक को गोली मारकर आपराधियों ने लूट ली बाइक, पुलिस जांच में मामला संदिग्ध

इसे भी पढ़ें- अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल

इसे भी पढ़ें- गोलीबारी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीएस सिटी राम मंदिर के पास चली थी गोली