झांसी मेडिकल कॉलेज में लिफ़्ट टूट कर गिरने से एक व्यक्ति घायल
8 लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में 16 लोगों के चढ़ने से लिफ्ट टूट कर निचे गिर गई.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : April 30, 2026 at 7:54 PM IST
|Updated : April 30, 2026 at 8:24 PM IST
झांसी: महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गुरूवार को लिफ्ट टूट कर गिरने से एक व्यकती गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका इलाज किया जा रहा है, जब्कि कई लोग चोटिल है. घटना की सुचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल दरवाजा खोल कर सभी को बाहर निकाला.
यह हादसा मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर आठ की है, यहां भर्ती एक महिला को देखने के लिए उसके परिजन आए हुए थे, वहीं पंचकुइयां निवासी नौशाद भी अपनी सास को देखने आए थे, शाम करीब चार बजे लौटने के लिए लिफ्ट में सवार हुए, इसी दौरान अन्य लोग भी बच्चों समेत लिफ्ट में चढ़ गए.
नौशाद के अनुसार, लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए, इसी बीच लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ और पहली मंजिल पर पहुंचते ही तेज धमाके के साथ लिफ्ट नीचे गिर गई, जिससे अंदर मौजूद लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े.
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ सचिन माहौर ने बताया कि लिफ्ट 8 लोगों की क्षमता की है. एक मरीज से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे, वह सभी लिफ्ट में चढ़ गए, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन, किसी ने बात नहीं सुनी।, अतिरिक्त भार होने से तार टूट गई, और लिफ्ट नीचे गिर गई. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता के RG Kar अस्पताल में लिफ्ट दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, 3 ऑपरेटरों समेत 5 गिरफ्तार

