अंबाला में टैंकर में जोरदार ब्लास्ट, एक शख्स की मौत, वेल्डिंग के दौरान हुआ हादसा
हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर में हाईवे के नजदीक टैंकर में ब्लास्ट से एक शख्स की मौत हो गई है.

Published : February 17, 2026 at 7:06 PM IST
अंबाला : हरियाणा के अंबाला के बलदेवनगर इलाके में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक टैंकर में आग लग गई. ये हादसा इतना भयानक था कि लखविंदर नाम के शख्स की मौके पर ही मौत हो गई.
टैंकर में ब्लास्ट से मौत : दरअसल बलदेवनगर में चंडीगढ़ हाईवे के पास बनी सर्विस लेन में टैंकर में वेल्डिंग का काम चल रहा था और वेल्डिंग करते वक्त अचानक आग लगी जिसमें लखविंदर झुलस गया और टैंकर में ब्लास्ट हो गया. जानकारी देते हुए बलदेवनगर थाना SHO धर्मवीर ने बताया कि वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई जिसमें लखविंदर पूरी तरीके से झुलस गया और उसकी मौत हो गई. उसके शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. वहीं उन्होंने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है जो नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं.
आग को बुझाया गया : इस बीच मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि उन्हें डायल 112 से सूचना मिली थी कि बलदेव नगर में चंडीगढ़ जाने वाले हाईवे पर एक टैंकर में ब्लास्ट हो गया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां निकाल दी थी और मौके पर आकर देखा तो आग लगी हुई थी जिसको बुझा दिया गया है. इसमें लखविंदर सिंह नाम के शख्स को गंभीर चोटें आई है जिसे अस्पताल ले जाया गया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या हाईवे पर वेल्डिंग का काम करने के लिए कोई परमिशन ली जाती है तो उन्होंने कहा कि ये तो उच्च अधिकारियों को पता होता है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : अंबाला में घर के वॉशरूम में गिरे कैबिनेट मंत्री अनिल विज, दोनों पैर में फ्रैक्चर, "चल री सजनी" गाना गुनगुनाते दिखे
ये भी पढ़ें : सोनीपत में जिम से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ये भी पढ़ें : पंचकूला में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, HPSC घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए गए सांसद

