ETV Bharat / state

सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या करने का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, मामूली से विवाद में किया मर्डर

देहरादून जिले के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में हुए मर्डर का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

Etv Bharat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 28, 2026 at 9:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

डोईवाला: देहरादून जिले के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में बीती 20 फरवरी को नीम करौली मंदिर के पास से हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी पप्पू साहनी को गिरफ्तार किया है. पप्पू साहनी पर आरोप है कि उसने पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बबलू नाम के व्यक्ति के सिर पर हथौड़ा मारा था, जिससे बबलू की मौत हो गई थी.

पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था, जो आज पुलिस के हाथ लगा. मामले का खुलासा करते हुए सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद होना सामने आया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने हथौड़े से हमला कर बबलू की हत्या कर दी और फरार हो गया.

सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या करने के मामले का खुलासा. (ETV BHARAT)

सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल के मुताबिक वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों का गठन किया. आज 28 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस को आरोपी के पास से वो हथौडा भी बरामद हुआ है, जिससे बबलू की हत्या की गई थी.

काठगोदाम में तीन आरोपी गिरफ्तार: नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में भी युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चम्बल पुल के पास कांच की बोतल से युवक गले पर वार किया था, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित की और तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया.

Dehradun
काठगोदाम में तीन आरोपी गिरफ्तार (ETV BHARAT)

पुलिस ने बतायचा कि आवास विकास कॉलोनी हल्द्वानी निवासी नारायण सिंह धामी ने थाना काठगोदाम में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र को कल देर रात पुराने विवाद को लेकर चंबल पुल के पास विजय मेहरा, लोकपाल और भास्कर गंगोला व अन्य लोगों ने घेरकर मारा है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीमों को गठन किया.

इस दौरान तीन आरोपी भास्कर गंगोला (उम्र 31 वर्ष), विजय सिंह मेहरा (उम्र 32 वर्ष) लोकपाल सिंह मेहरा (उम्र 43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने कांच की बोतल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है.

पढ़ें---