ETV Bharat / state

ऑपरेशन म्यूल हंटर : किराए के मकान में दो सगे भाई चला रहे थे साइबर फ्रॉड का खेल, एक चढ़ा पुलिस के हत्थे

दोनों आरोपी बीकानेर के हैं और सगे भाई हैं. ये चूरू में बैठकर साइबर अपराध कर रहे थे.

cyber fraud in Churu
पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी (ETV Bharat Churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 14, 2026 at 1:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू: डिजिटल युग में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. चूरू में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां बीकानेर निवासी दो भाई चूरू की बादशाह कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे और बंद कमरे में साइबर ठगी का खेल चला रहे थे. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब बढ़ते साइबर फ्रॉड के बीच चूरू पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान चलाया.

साइबर थाने के एएसआई राकेश मीणा ने बताया कि ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त रूप से म्यूल अकाउंट की जांच की. जांच में पता चला कि चूरू की एसबीआई कलेक्ट्रेट ब्रांच में दो संदिग्ध खाते सक्रिय हैं. खाताधारक बीकानेर निवासी शाहरुख खान एवं सलमान खान (सगे भाई) अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी के लिए कर रहे थे.

शिकंजे में साइबर अपराधी (वीडियो ईटीवी भारत चूरू)

पढ़ें: 50 से ज्यादा म्यूल अकाउंट से 35 करोड़ की ठगी, पोर्टल पर 125 शिकायतें, साइबर ठगी के 23 आरोपी गिरफ्तार

चला रहे थे साइबर ठगी का अड्डा: उन्होंने बताया कि आरोपी मूलतः बीकानेर के निवासी हैं, लेकिन उन्होंने चूरू में बैंक खाते खुलवा रखे थे. शाहरुख खान ने अपने बैंक खाते में साइबर ठगी की राशि 8 लाख 96 हजार 185 रुपए मंगवाएं, जबकि सलमान खान के खाते में 8 लाख 16 हजार 97 रुपए जमा करवाकर तुरंत निकाल लिए गए (विड्रॉल). इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया. साइबर थाना पुलिस ने बताया कि साइबर फ्रॉड में उपयोग किए गए बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरे आरोपी सलमान खान की तलाश जारी है.