सरेंडर्ड माओवादियों का एकदिवसीय शैक्षणिक प्रोग्राम, जैविक खेती के सीखे गुर, पर्यटन को भी करीब से जाना
दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन ने हथियार छोड़ चुके माओवादियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया.जिसमें खेती की बारीकियां बताई गई.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 3, 2026 at 7:25 PM IST
दंतेवाड़ा : जिला प्रशासन समाज की मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित माओवादियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में कलेक्टर देवेश ध्रुव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी ने विशेष आयोजन किया.
एकदिवसीय शैक्षणिक प्रशिक्षण
134 सरेंडर्ड माओवादियों को एक दिवसीय शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया गया.साथ ही साथ कृषि क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ. हाल ही में आत्मसमर्पित माओवादियों ने जिला प्रशासन के सामने कृषि एवं पर्यटन क्षेत्रों के भ्रमण की इच्छा व्यक्त की थी.हितग्राहियों की इस मांग को स्वीकार करते हुए प्रशासन ने शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन सुनिश्चित किया.
उन्नत जैविक खेती का लिया प्रत्यक्ष अनुभव
भ्रमण के दौरान लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य हरीश सिन्हा, प्रशिक्षक दल, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा भूमगादी जैविक क्लस्टर कोऑर्डिनेटर की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को जैविक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई. हितग्राहियों ने रासायनिक खाद के बिना कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों को नजदीक से समझा. साथ ही साथ खेती के आधुनिक प्रयोगों का अवलोकन किया. आत्मसमर्पित माओवादियों ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया.
आवासीय कृषि प्रशिक्षण की मांग
भ्रमण के दौरान उत्साहित हितग्राहियों ने लाइवलीहुड कॉलेज प्रशासन के समक्ष दो से तीन दिवसीय विशेष आवासीय कृषि प्रशिक्षण आयोजित किए जाने का आग्रह किया. उनका कहना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से वे घर वापसी के बाद अपने-अपने गांवों में उन्नत खेती अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त हो पाएंगे. जिला प्रशासन ने हितग्राहियों की इस मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है.
"राजा बंगला चलो, पहाड़ चलो" आंदोलन शुरू, बैलाडीला डिपॉजिट 4 बचाने की मुहिम

