ETV Bharat / state

नवादा में आज एकदिवसीय रोजगार कैम्प, स्नातक पास करें अप्लाई, जानें जगह और समय

नवादा में आज एकदिवसीय रोजगार कैम्प आयोजित हो रहा है. कई पदों पर भर्ती, पंजीकरण अनिवार्य, जानें कितनी होगी सैलरी.

Nawada Job Camp
नवादा रोजगार मेला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 20, 2026 at 8:59 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नवादा: बिहार के नवादा जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. 20 फरवरी को नरहट प्रखंड में एकदिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह कैम्प बीएसडीसी केवाईपी सेंटर, नरहट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

नरहट में विशेष रोजगार अवसर: जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि कैम्प में जेआईएस. फाउंडेशन, नरहट एवं अलहूदा वेलफेयर एण्ड एजुकेशनल सोसायटी, नरहट द्वारा मोबिलाइजर एवं लर्नर फैसिलिटेटर पदों पर कुल 08 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं. ये पद नरहट क्षेत्र में ही कार्य करने के लिए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर कैम्प स्थल पर पहुंचकर सीधी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

योग्यता और वेतन की जानकारी: इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक के साथ डीसीए/एडीसीए अनिवार्य है. साथ ही 1 से 2 वर्ष का फील्ड अनुभव और कौशल विकास कार्यक्रम (केवाईपी) का ज्ञान भी आवश्यक है. चयनित अभ्यर्थियों को ₹8,500 से ₹9,500 प्रतिमाह वेतन के साथ टी.ए. की सुविधा प्रदान की जाएगी. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है.

ये हैं आवश्यक दस्तावेज: अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की प्रति, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लेकर कैम्प में उपस्थित होना होगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया में शामिल हों. कैम्प के दौरान मौके पर ही साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य: जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का एन.सी.एस. (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है. जो अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे स्वयं एन.सी.एस. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या जिला नियोजनालय, नवादा में जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. बिना पंजीकरण के अभ्यर्थी कैम्प में भाग नहीं ले पाएंगे.

"केवल वही अभ्यर्थी कैम्प में भाग ले सकेंगे, जो एन.सी.एस. पोर्टल पर निबंधित हों. जो अभ्यर्थी अभी तक निबंधित नहीं हैं, वे एन.सी.एस. पोर्टल पर स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में निबंधन कराकर कैम्प में भाग ले सकते हैं."- सुनील कुमार सुमन, जिला नियोजन पदाधिकारी

निजी क्षेत्र की भूमिका: यह रोजगार कैम्प निजी क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा संचालित है, इसलिए चयन, वेतन और अन्य शर्तों के लिए संबंधित संस्थान ही उत्तरदायी होंगे. जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता और समन्वयक की भूमिका निभा रहा है. यह पहल बिहार सरकार के युवा रोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: नवादा जिले में चल रहे विभिन्न रोजगार कैम्पों की श्रृंखला में यह कैम्प स्थानीय युवाओं, विशेषकर नरहट क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए बड़ा अवसर है. जिला प्रशासन ने अपील की है कि योग्य अभ्यर्थी समय पर पहुंचें और इस मौके का लाभ उठाएं. ऐसे कैम्प युवाओं को कौशल आधारित नौकरियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, इतने पदों पर ऑन-स्पॉट होगी बहाली, जानें पूरी डिटेल

Explainer : 'कोलकाता पर निर्भरता होगी खत्म, बिहार में मरीन सेक्टर करेगा बूम', बजट में पटना शिप रिपेयर सेंटर की पूरी कहानी