ETV Bharat / state

टाइगर रिजर्व प्रतिबंधित एरिया में जाने वाले चार लोगों पर एफआईआर, शिकार की आशंका, एक गिरफ्तार

पलामू में टाइगर रिजर्व एरिया के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने को लेकर चार लोगों पर एफआईआर हुआ है. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

One arrested on suspicion of poaching in restricted area of tiger reserve in Palamu
पलामू टाइगर रिजर्व एरिया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 22, 2026 at 6:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला में पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित एरिया में जाने वाले चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है.

दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में पर्यटन गतिविधि पूरी तरह से प्रतिबंधित रहती है. इस दौरान वन्य जीव प्रजनन करते हैं. लातेहार के बरवाडीह पोखरी के रहने वाले कुछ लोग पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित एरिया में दाखिल हुए थे. सभी लोग गाड़ी से थे और वहां रील्स बनाया.

प्रतिबंधित एरिया में दाखिल होने के बाद पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली. पलामू टाइगर रिजर्व ने पूरे मामले में कार्रवाई करते चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है जबकि एक इश्तेयाक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिन लोगों पर फिर हुआ है उनमें से एक पूर्व जनप्रतिनिधि का पति भी है.

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है जबकि एक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. सभी बिना अनुमति के पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में दाखिल हुए थे. विभाग को यह भी जानकारी थी कि प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल होने वाले लोगों के पास हथियार भी है. पूरे मामले में छानबीन की जा रही है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है.