ETV Bharat / state

मेरठ में धार्मिक स्थल परिसर में कुर्बानी की सूचना पर हंगामा; एक आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

सीओ सिविल लाइंस सुचेता सिंह ने तहरीर प्राप्त हुई है. मुकदमा पंजीकृत किये जाने की कार्रवाई की जा रही है.

मेरठ में मौके पर जांच करते पुलिस के अधिकारी
मेरठ में मौके पर जांच करते पुलिस के अधिकारी (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 28, 2026 at 8:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ : जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र में गुरुवार को धार्मिक स्थल के पास कुर्बानी देने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर एकत्रित हो गये. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है.

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में गुरुवार को हड़कंप मच गया. धार्मिक स्थल परिसर के पास कुर्बानी की सूचना मिलते ही मौके पर हिंदू संगठन के लोग इक्ट्ठा हो गये. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान झूला ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया. जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को शांत कराया. हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल परिसर में कुर्बानी देने की सूचना मिली थी. जिसके बाद वह मौके पर आये थे.

सीओ सिविल लाइंस सुचेता सिंह ने बताया कि गुरुवार को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना नौचंदी क्षेत्र में मेले में धार्मिक स्थल परिसर में झूला संचालिक करने वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा भोजन में नाॅनवेज बनाया गया है. इस सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस सूचना पर हमें तहरीर प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किये जाने की कार्रवाई की जा रही है. और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.


यह भी पढ़ें : मेरठ में 'ऑपरेशन क्लीन'; पुलिस ने भूमिया पुल पर अवैध मीट मंडी बंद कराई, 24 दुकानदारों पर FIR दर्ज