ETV Bharat / state

यूजीसी को लेकर मदन राठौड़ का बयान, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अजमेर कहा कि सबके साथ न्योचित होगा, केंद्र सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 25, 2026 at 8:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यूजीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. राठौड़ ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार का यूजीसी से कोई लेना देना नहीं है, ना तो केंद्र सरकार और ना ही बीजेपी ने यूजीसी को लेकर कोई घोषणा की है. बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड बुधवार को अजमेर में थे. यहां उन्होंने महिला और युवा सम्मेलन में शिरकत की. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को होने जा रही सभा को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की.

सबके साथ न्योचित होगा: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यूजीसी के बनाए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में रोक लगी हुई है. जेएनयू में पहले भी रोहित वेमुला प्रकरण हुआ, उसमें भी बीजेपी ने कभी समर्थन नहीं किया. कोर्ट ने यूजीसी के बनाए नियमों पर रोक लगा रखी है तो उस पर ज्यादा नहीं बोलना चाहिए और ना ही अपने भाव प्रकट करना चाहिए. सबके साथ न्योचित होगा, केंद्र सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी.

सुनिए क्या बोले मदन राठौड़ (ETV Bharat Ajmer)

इसे भी पढ़ें- UGC नियमों का विरोध: श्रीराजपूत करणी सेना का प्रदर्शन, बाइक रैली निकाली

राठौड़ ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में सभा है. सभा में 2 लाख से अधिक लोग आएंगे. इसमें अजमेर संभाग के जिलों के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जब भी राजस्थान आते हैं, तो कुछ ना कुछ फायदा मिलता ही है. इस बार पीएम मोदी कई सौगात राजस्थान देंगे, जिसमें अजमेर भी शामिल है. एक सवाल के जवाब में जवाब में उन्होंने कहा कि पुष्कर जगत पिता ब्रह्मा की नगरी है यहां आकर मन में भाव आता है. ऐसे में निश्चित तौर पर पुष्कर के विकास के लिए भी सौगात पीएम मोदी की ओर से मिलेगी.

राहुल गांधी पर तंज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है. उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का नेता हिंदुस्तान में विरोध कर रहा है तो समझ में आता है. राष्ट्रपति को शिकायत करें वह भी समझ में आता है, लेकिन विदेश में जाकर हिंदुस्तान के नेतृत्व की आलोचना की जाती है, तो उसमें देशभक्ति चरित्र कहां है. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को प्रदर्शन करना क्या शोभा देता है?

इसे भी पढ़ें- ‎UGC के नए नियमों की मुखालफत: अलवर में जलाई विरोध की 'मशाल', बूंदी में पुरुषों ने पहनी जंजीरें

मदन राठौड ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चरित्र पक्ष और विपक्ष दोनों में होना चाहिए. राठौड़ ने कहा कि हिंदुस्तान की फौज ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और फौजी से सवाल करें क्या वह राष्ट्रभक्ति है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि यदि डोटासरा यह कहें कि सरकार सफल रही है तो आज ही उनकी दुकान उठ जाएगी. सरकार की आलोचना करेंगे तभी उनकी दुकान चलेगी. डोटासरा को अपनी दुकान चलानी है, लेकिन उनकी दुकान चलने वाली नहीं है.