शंकराचार्य विवाद पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान बोले - बाबा विश्वनाथ के दरबार में राजनीति नहीं, यहां कांग्रेस-बीजेपी सब बराबर
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शंकराचार्य विवाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा हर समय कोई राजनीति नहीं होनी चाहिये.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 26, 2026 at 2:35 PM IST
वाराणसी: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है और उसके बाद मुकदमा दर्ज होकर उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटकी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश की सरकार पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार हमलावर हैं और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाये जाने का आरोप लगा रहे हैं.
इन सब के बीच बनारस पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद शंकराचार्य विवाद पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने शंकराचार्य विवाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हर समय कोई राजनीति नहीं होनी चाहिये. यहां कांग्रेस-बीजेपी सब बराबर हैं.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह वाराणसी पहुंचे. उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने हर-हर महादेव का जय घोष करते हुए बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन कर होली की शुभकामनाएं भी दीं.
उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ सब पर कृपा आशीर्वाद की वर्षा करें, गौरवशाली विकसित भारत के निर्माण में हम अपना योगदान दें.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बयान देने से बचते हुए शिवराज ने कहा कि "यहां पर कोई राजनीति की बात नहीं होनी चाहिए. मैं दर्शन करने आया हूं और बाबा के सामने सब एक समान है. उन्होंने होली की शुभकामना दीं और कहाकि होली रंगों का त्योहार खुशियों का त्योहार है. इस दिन सभी गिले-शिकवे भूलकर सभी मिलकर प्रेम से होली मनाओ सब एक हो जाओ."
ये भी पढ़ें - शंकराचार्य विवाद में लीगल मामलों में मदद के लिए आगे आए अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

