ETV Bharat / state

पौष पूर्णिमा पर बेणेश्वर धाम तक पदयात्रा, भक्तों ने त्रिवेणी में लगाई डुबकी

बेणेश्वर धाम में 1 फरवरी को मुख्य मेला भरेगा. भगवान निष्कलंक और महंत अच्युतानंद महाराज की पालकी यात्रा निकाली जाएगी.

Sadhus, saints and mahants participating in the pilgrimage
पदयात्रा में शामिल साधु-संत व महंत (ETV Bharat Dungarpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 1:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

डूंगरपुर: जिले में पौष पूर्णिमा पर शनिवार को महंत अच्युतानंद महाराज के सान्निध्य में साबला हरिमंदिर से बेणेश्वर धाम तक 5 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई. बेणेश्वर धाम पर महंत अच्युतानंद ने धर्मसभा को संबोधित किया. पदयात्रा और धर्मसभा में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों के भक्त शामिल हुए.

बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज के सान्निध्य में सुबह साबला हरिमंदिर से पदयात्रा रवाना हुई. दिल्ली के भृगु आश्रम से आए राष्ट्रीय संत सुशील मुनि मौजूद थे. पदयात्रा साबला से विभिन्न मार्गों से होते बेणेश्वर धाम पहुंची. धर्म ध्वजाएं और जयकारों के बीच भक्तों ने मंदिरों में दर्शन किए. महंत ने राधाकृष्ण मंदिर में पूजा की. आरती की और भक्तों को आशीर्वाद दिया. कई भक्तों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाकर मंदिरों में दर्शन किए.

बेणेश्वर धाम के महंत बोले... (ETV Bharat Dungarpur)

पढ़ें:बेणेश्वर मुख्य मेला आज, धाम पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, त्रिवेणी संगम में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

महंत अच्युतानंद महाराज ने भक्तों को धर्म की राह पर चलने की बात कही. देश के विकास और भलाई के लिए एकता और भाईचारे के साथ मिल जुलकर रहने का संदेश दिया. पदयात्रा के साथ ही अगले माह माघ पूर्णिमा तक बेणेश्वर धाम पर भक्तों की भीड़ रहेगी. विभिन्न अनुष्ठानों के साथ विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियों का पवित्र त्रिवेणी संगम में तर्पण करेंगे.

Devotees participating in the pilgrimage
पदयात्रा में शामिल भक्त (ETV Bharat Dungarpur)

एक महीने बाद माघ पूर्णिमा पर भरेगा मुख्य मेला: सोम, माही और जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम पर माघ शुक्ल एकादशी पर सतरंगी धर्मध्वजा फहराई जाएगी. बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज भक्तों की मौजूदगी में झंडारोहण कर बेणेश्वर मेले का आगाज करेंगे. 10 दिन के मेले में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं देशभर से बड़ी संख्या में बेणेश्वर धाम पर पहुंचेंगे. भक्त 10 दिन सोम, माही और जाखम के संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे. इसके बाद बेणेश्वर धाम पर मेले का लुत्फ उठाएंगे. माघ शुक्ल पूर्णिमा पर 1 फरवरी को मुख्य मेला भरेगा. भगवान निष्कलंक और महंत अच्युतानंद महाराज की पालकी यात्रा निकाली जाएगी. महंत के साथ ही हजारों भक्त पालकी यात्रा में शामिल होंगे. त्रिवेणी संगम आबूदर्रा में पवित्र डुबकी के बाद देव दर्शन होंगे. मेले में प्रशासन ओर पर्यटन विभाग विभिन्न खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे.

पढ़ें: साबला हरिमंदिर पर बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के सप्तरंगी ध्वज फहराने के साथ हुआ बसंतोत्सव का आगाज